फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Long queues of vehicles due to traffic jam, traffic police are left sweating

Kurukshetra News: जाम के कारण वाहनों की लगी लंबी कतारें, ट्रैफिक पुलिस के छूटे रहे पसीने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Long queues of vehicles due to traffic jam, traffic police are left sweating
लाडवा। क्षेत्र में भैया दूज का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं कस्बा वासियों को शहर में लगे जाम से भी जूझना पड़ा। रविवार सुबह से ही इंद्री चौक, रामकुंडी चौक तथा बाबैन चौक पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इतना ही नहीं शहर के मुख्य मार्गों के अलावा बाजार में भी वाहनों की भीड़ दिखाई दी, जिससे ट्रैफिक पुलिस के भी पसीने छूट गए। कार चालक सुभाष शर्मा, सोहन लाल कांबोज, ललित कुमार, पारस आदि ने कहा कि लाडवा में बाईपास नहीं होने के कारण सभी वाहनों को शहर के बीचों बीच गुजरना पड़ता है जिस कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जाम लगने के कारण मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ता है, जिससे न केवल प्रदूषण बल्कि समय व धन की भी बर्बादी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed