फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lohri is a symbol of culture and traditions: CM

लोहड़ी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक : सीएम

Tue, 14 Jan 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 14 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lohri is a symbol of culture and traditions: CM
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लोहड़ी पर्व हमारी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह त्योहार न केवल हमें खुशियां बांटने का अवसर देता है, बल्कि हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपने पूर्वजों को याद करने का भी मौका देता है।
विज्ञापन

ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा अनाजमंडी में लोहड़ी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने जिले के लोगों को लोहड़ी पर्व के साथ मकर संक्रांति पर्व की भी बधाई दी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र को 10 करोड़ 42 लाख के के विकास कार्यों की भी सौगात दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए चार करोड़ 70 लाख की ग्रांट मंजूर हो चुकी है। उन्होंने गांव बीड मथाना में दो करोड़ 72 लाख सामुदायिक केंद्र के लिए तो वहीं गांव रामशरण माजरा में भी सामुदायिक केंद्र के लिए तीन करोड़ का बजट देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की 15 सडक़ों का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो चुका है और शेष सडक़ों का निर्माण कार्य मौसम ठीक होने के बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व उत्तर भारत विशेषत: पंजाब में लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इसके साथ-साथ पूरे भारत में किसी न किसी नाम से मकर संक्रांति के दिन या उससे आस-पास विभिन्न प्रदेशों में कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन तमिल हिंदू पोंगल का त्यौहार मनाते हैं। इस प्रकार लगभग पूर्ण भारत में यह विविध रूपों में मनाया जाता है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आगाज हुआ है। इस मौके पर प्रदेश संगठन सचिव राहुल राणा, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, जिला परिषद की अध्यक्षा कंवलजीत कौर, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिला परिषद के उपाध्यक्ष डीपी चौधरी, नपा अध्यक्षा साक्षी खुराना, डॉ गणेश दत्त शर्मा, भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी, मंडल अध्यक्ष जसविंद्र सैनी, नरेंद्र, देवेंद्र शर्मा, प्रवीण पांचाल आदि उपस्थित थे।

पूजा-अर्चना कर मंत्रोच्चारण के बीच आहुति ः लोहड़ी के कार्यक्रम में जहां हरियाणवी व पंजाबी लोक गीतों से पूरा माहौल सराबोर हो उठा तो वहीं हरियाणवी व पंजाबी गायक सुनीता दुआ ने भी अपने भजनों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के अलावा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने भी लोहड़ी के कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed