फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lobbying begins for Kurukshetra Honorary Secretary

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र मानद सचिव के लिए लाॅबिंग शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Lobbying begins for Kurukshetra Honorary Secretary
कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद - फोटो : kathua
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में अगला मानद सचिव कौन होगा, यह कयास लगाए जाने लगे हैं तो इसके लिए लॉबिंग भी शुरू हो गई है। कई पुराने तो कई नए चेहरे भी दौड़ में शामिल है लेकिन कौन कामयाब होगा, यह समय आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

वर्तमान मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कार्यकाल 21 जून को खत्म होने वाला है। ऐसे में इस पद के इच्छुक कई लोगों ने जोड़तोड़ लगाते हुए भागदौड़ शुरू कर दी है। वर्तमान व पुराने सदस्यों में से कई चेहरे इसके लिए प्रयासरत बताए जा रहे हैं तो वहीं कई नए चेहरे भी इस कुर्सी को हासिल करने की जुगत में हैं।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में मानद सचिव अहम पद माना जाता है, जिसमें सबसे पहले मौका करनाल के रहने वाले अशोक खुराना को मिला था। 22 फरवरी 2017 से वे 21 फरवरी 2018 तक मानद सचिव रहे। इसके बाद मदन मोहन छाबड़ा मानद सचिव बने और उन्होंने 18 अप्रैल 2018 से 2023 तक यह कार्यभार संभाला। वे ही अब तक सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे। इससे पहले वे वर्ष 2016 से बोर्ड सदस्य भी रहे। हालांकि उनका कार्यकाल वर्ष 2020 में खत्म हो गया था लेकिन उन्हें तीन बार एक-एक वर्ष के लिए एक्सटेंशन दी जाती रही। संवाद

कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद

कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय का बाहरी दृश्य। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed