{"_id":"67f430a0a3c0b9926702d30e","slug":"listening-to-ram-katha-destroys-all-sins-saint-veena-puri-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133913-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम कथा सुनने से सभी पापों का होता है नाश : संत वीणा पुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम कथा सुनने से सभी पापों का होता है नाश : संत वीणा पुरी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजेंद्र नगर स्थित श्री अद्वैत स्वरुप अनंत आश्रम नंगली वाली कुटिया में चल रही राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास संत वीणा पुरी ने कहा कि राम कथा सुनने से सभी पापों का नाश होता है। मनुष्य जीवन प्राणी को बार-बार नहीं मिलता है, इसलिए कलयुग में दया, धर्म और भगवान के स्मरण से ही भवसागर पार हो सकते हैं। मनुष्य जीवन का महत्व समझते हुए भगवान की भक्ति में अधिक से अधिक समय देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे भक्ति मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सुखी बना सकते हैं। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और भावनाओं पर नियंत्रण होता है। पापी भी राम का नाम लेकर सदगति प्राप्त कर सकता है।
आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानंद ने कहा कि राम कथा के समापन पर 13 अप्रैल को आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आश्रम के संचालक सत प्रकाश पुरी, संत निर्विकार पुरी, संत त्रिलोक पुरी झांसा, संत सनातन पुरी, संत यथार्थ पुरी, आश्रम के प्रवक्ता महात्मा दिव्यानंद, महात्मा रामानंद, महात्मा गोपालानंद आदि संतों ने संगत का मार्ग दर्शन किया।