फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Liquor will not be sold illegally: Shantanu Sharma

अवैध रूप से नहीं होगी शराब की ब्रिकी : शांतनु शर्मा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:27 AM IST
विज्ञापन
Liquor will not be sold illegally: Shantanu Sharma
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी, जिसके लिए शराब की बिक्री पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस दौरान अगर कहीं भी अवैध शराब पाई गई तो संबंधित लोगों खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने दी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि संदिग्ध लोगों व स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी नजर रखते हुए जिला में शराब की सप्लाई को रोकने में सजगता रखनी है। पुलिस प्रशासन सहित आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध वेंडर व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध व नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed