{"_id":"67c80d7bd3445778fa0bc982","slug":"liquor-smuggling-racket-busted-in-kurukshetra-accused-arrested-with-3144-bottles-of-liquor-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: कुरुक्षेत्र में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3144 बोतल शराब सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: कुरुक्षेत्र में शराब तस्करी का भंडाफोड़, 3144 बोतल शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 03:36 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 05 Mar 2025 03:36 PM IST
सार
गाड़ी की तलाशी के दौरान, एक मोटरसाइकिल और पुराने फर्नीचर का सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
शराब की पेटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब से बिहार शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सीआईए दो की टीम ने 262 पेटी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने टाटा अल्ट्रा गाडी़ के चालक रमेश कुमार वासी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया, जो शराब की पेटियों को फर्नीचर की आड़ में पंजाब से बिहार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक टाटा अल्ट्रा वाहन में भारी मात्रा में शराब लोड की गई है, जिसे चालक अपने साथियों के साथ पंजाब से बिहार सिलीगुड़ी भेजने की योजना बना रहा था। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की और शाहबाद की ओर से आती हुई उक्त गाडी़ को रोका। तो चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गाडी़ में फर्नीचर के सामान के अलावा शराब भी लोड है, हालांकि उसने शुरुआत में शराब होने से इंकार किया।
विज्ञापन
टीम को तलाशी लेने पर फर्नीचर के सामान के नीचे से शराब की पेटियां बरामद हुईं। शराब की पेटियों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब थी। गाड़ी की तलाशी के दौरान, एक मोटरसाइकिल और पुराने फर्नीचर का सामान भी बरामद हुआ। आरोपी चालक शराब की पेटियों और अन्य सामान के वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं मिल सका, जिससे शराब की तस्करी के बड़े नेटवर्क का अंदाजा लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन