फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Liquor contractor and car set on fire

शराब ठेकेदार और गाड़ी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक लगाई आग, तीन नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractor and car set on fire
गांव दयालपुर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों ने शराब के ठेकेदारों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंककर आग लगा दी। इसमें एक ठेकेदार भी आग से झुलस गया और उसकी गाड़ी भी जलकर राख हो गई। शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कंवरपाल वासी दयाल ने थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह दयालपुर शराब के ठेके में हिस्सेदार है। 30 जून शाम को वह गांव में अपने शराब के ठेके पर बैठा था। उसी समय उसे सूचना मिली कि मनीश उर्फ बुटा अपने फार्म पर अवैध रुप से शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर वह अपने हिस्सेदार जसविंद्र सिंह संग कार में सवार होकर मनीश उर्फ बुटा के फार्म पर उसको समझाने के लिए पहुंचे। वहां पर मनीश उर्फ बुटा, उसके पिता रामचंद्र व विनय मौजूद थे और शराब के नशे में थे। दोनों ने उन तीनों को अवैध रूप से शराब न बेचने के बारे में समझाया तो तीनों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। झगड़ा बढ़ता देख वे दोनों वहां चल दिए। जब वे अपनी कार के पास पहुंचे तो उसी समय मनीश उर्फ बुटा बाल्टी और विनय उर्फ फल्गू एक जग में कोई ज्वलनशील पदार्थ लेकर आए। उन्होंने ज्वलनशील पदार्थ उन पर फेंक दिया। इसी दौरान रामचंद्र ने लकड़ी के डंडे पर बांधे कपड़े पर आग लगाकर उसके ऊपर फेंक दिया, जिससे उसके कपड़ों व गाड़ी में आग लग गई। उसके साथी जसविंद्र सिंह ने उसके कपड़ों से आग बुझाने का प्रयास किया, मगर उसका शरीर आग से झुलस गया। उनकी कार भी जल कर राख हो गई। कार के अंदर रखा फोन भी जलकर राख हो गया है। मनीश उर्फ बुटा, रामचंद्र व विनय उर्फ फल्गू जान से मारने की नियत से उस पर व कार पर पेट्रोल डालकर आग लगाई। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed