फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Linked to group by sending link on WhatsApp, committed fraud of Rs 1.42 crore by luring profit

Kurukshetra News: व्हाट्सएप पर लिंक भेज ग्रुप से जोड़ा, मुनाफे का लालच देकर की 1.42 करोड रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Linked to group by sending link on WhatsApp, committed fraud of Rs 1.42 crore by luring profit
कुरुक्षेत्र। जिले में मोबाइल से ऑनलाइन धोखाधडड़ी का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर ठग अलग-अलग तरीके से लोगों के खातों पर डाका डाल रहे हैं, जबकि जिला पुलिस की ओर से साइबर ठगी से बचाव के लिए समय-समय पर एडवाइजरी भी जारी की जाती है। अब साइबर ठगों द्वारा नौकरीपेशा वाले युवक सहित दो लोगों को शेयर मार्केट में पैसे लगाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर एक करोड़ 42 लाख 14 हजार 770 रुपये की धोखाधड़ी करने की घटना सामने आई है। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर उनको अपने साथ जोड़ा था। साइबर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना साइबर में दर्ज शिकायत में सन्नी छाबड़ा निवासी पिहोवा ने बताया कि वह दिल्ली की एक ट्रैवल कंपनी में काम करता है। पिछले करीब पांच साल से पार्ट टाइम ऑनलाइन ट्रेडिंग भी कर रहा है। उसकी इंस्टाग्राम पर आईडी है। दो माह पहले एक अप्रैल को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया था, जिसे उसने क्लिक करके खोला था। इस ग्रुप में पहले से कई लोग जुड़े थे। इस ग्रुप की एडमिन असिस्टेंट प्रो. मिस लिंडा, फाइनेंशियल मैनेजर प्रो. ध्रुव थे। इस ग्रुप पर रोज स्टाॅक को लेनदेन की बातचीत होती थी। वह इस ग्रुप में रुचि लेने लगा। कुछ दिनों के बाद लिंडा ने उसे संस्थागत खाता खुलवाने का लालच दिया, जहां पर बड़े स्तर पर रिटेलिंग ट्रेडिंग होती थी, जिसमें 75 फीसदी मुनाफा होने का लालच दिया गया। सहमति होने पर उसने अपने दस्तावेज उनके पास भेज दिए। उसके बाद उसने अलग-अलग तिथियों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। उसने अपने खाते से 62 लाख 74 हजार 500 तथा अपने भाई अमित के खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसी तरह उसने इंस्टाग्राम से व्हाट्सएप पर एक दूसरे ग्रुप को 24 लाख 41 हजार 270 रुपये ट्रांसफर किए। अपनी भाभी के खाते से साढ़े 10 लाख रुपये ट्रांसफर किए। दोनों ग्रुप पर उसने कुल एक करोड़ सात लाख 65 हजार 770 रुपये स्टॉक मार्केट के नाम पर लगा दिए, मगर दोनों ग्रुप कोई जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



आर्ट डायरेक्टर से हड़पे साढ़े 34 लाख
अरुण कुमार ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में आर्ट डायरेक्टर है। फरवरी में एक अनजान आईडी से व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के बारे में एक लिंक आया था, जिससे वह ग्रुप से जुड़ गया था। यहां पर स्टाॅक खरीदने के बारे में मैसेज आते थे। इस ग्रुप पर पहले से करीब 133 व्यक्ति मौजूद थे। उन्होंने उसे भी मार्केट में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांसा दिया। करीब 20 दिन के बाद 28 फरवरी को उसने भी 50 हजार रुपये लगाकर शुरुआत की। हालांकि पहले-पहले उसे मुनाफा भी हुआ। ग्रुप एडमिन लक्ष्मी उससे पैसे लगवाने लगी। उन्होंने उसे ज्यादा पैसा लगाकर ज्यादा पैसा कमाने का आश्वासन दिया। उनके बहकावे में आकर उसने 8.15 लाख, 26.34 लाख, पांच लाख 44 हजार 444 रुपये ट्रांसफर किए। यह पैसा ट्रांसफर करने के बाद आरोपी उससे और पैसे की मांग करने लगे। उसने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे निकालने के लिए उन्हाेंने और पैसे मांगे। आरोपियों ने उससे कुल 34.49 लाख रुपये ट्रेडिंग के नाम से ठग लिए। थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed