{"_id":"69249efce9658dbd5b0c48c0","slug":"lights-to-be-installed-on-badi-majra-bridge-will-be-illuminated-at-night-kurukshetra-news-c-246-1-sknl1023-147281-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बाडी माजरा पुल पर लगेंगी लाइटें, रात में होगा जगमग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बाडी माजरा पुल पर लगेंगी लाइटें, रात में होगा जगमग
Mon, 24 Nov 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
बाड़ी माजरा में बिना लाइट के बना बना पुल। संवाद
यमुनानगर। बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर पर बनाए गए नए पुल पर शाम होते ही अंधेरा हो जाता है। हालांकि पुल के दोनों तरफ सीमेंट की दीवार बनी है ताकि कोई हादसा न हो। बावजूद इसके अंधेरे में हादसा होने का खतरा रहता है। इसलिए अब पुल लाइटें लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है। जिसमें निर्णय लिया गया है कि 15 दिसंबर से पहले सिंचाई विभाग पुल पर लाइटें लगवा देगा ताकि लोगों को आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर पर पहले पुराना पुल था। इसकी जर्जर हालत को देखते हुए सिंचाई विभाग ने गत वर्ष ही नया पुल बना दिया था। पुराना पुल इसी छठ पूजा के समापन पर टूट गया था। गनीमत यह रही थी कि जब पुल गिरा तो उस पर कोई नहीं था। इसलिए अब सारा आवागमन नए पुल से ही हो रहा है। इससे पुल पर ट्रैफिक भी बढ़ गया है। परंतु शाम के समय पुल पर हादसा होने की संभावना रहती है। वह इसलिए कि पुल पर एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं है। इसलिए शाम होते ही पुल पर अंधेरा होने लगता है। ऐसे में काफी समय से लोगों द्वारा पुल पर लाइट लगाने की मांग की जा रही थी। इस पर संज्ञान लेते हुए विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व मेयर सुमन बहमनी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की। जिन्होंने 15 दिसंबर से पहले पुल पर लाइटें लगाने का आश्वासन दिया।
बाडी माजरा में पश्चिमी यमुना नहर पर बने पुल पर लाइट न होने से अंधेरा होने का मामला सामने आया था। इसके लिए सिंचाई विभाग व नगर निगम के अधिकारियों से बैठक की है। 15 दिसंबर से पहले अधिकारियों ने पुल पर लाइटें लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन
घनश्याम दास अरोड़ा, विधायक, यमुनानगर