फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Light drizzle brings down the temperature by three degrees

Kurukshetra News: हल्की बूंदाबांदी से तापमान में आई तीन डिग्री गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Light drizzle brings down the temperature by three degrees
कुरुक्षेत्र। देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
कुरुक्षेत्र। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। करीब सात बजे तेज हवा शुरू हो गई। कुछ देर बाद हल्की बूंदाबांदी होनी शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हल्की बूंदाबांदी होती रही। बारिश के बाद वातावरण में ठंडक का अहसास हुआ। तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन

दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार को भी मौसम के परिवर्तनशील रहने की बात कही है। वहीं 6 से 9 नवंबर तक मौसम के खुश्क रहने की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों ने मंगलवार को बारिश होने की पहले ही संभावना जताई थी।
विज्ञापन

तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विशेषज्ञों ने बुधवार से तापमान में निरंतर गिरावट की संभावना जताई है। विशेषज्ञों ने कहा कि सप्ताहभर में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री गिरावट होगी। ऐसे में आमजन को सर्दी का अहसास होगा। अधिकतम तापमान 23 डिग्री, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण का स्तर होगा कम

बारिश के बाद प्रदूषण के स्तर में गिरावट आएगी। अभी हवा में प्रदूषण का स्तर 180 तक है, जोकि स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। वातावरण में मौजूद प्रदूषण के कण बारिश के कारण आसमान से छंट जाएंगे जिससे वातावरण साफ होगा।

कुरुक्षेत्र। देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

कुरुक्षेत्र। देर शाम हल्की बूंदाबांदी के बीच सड़क से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed