फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lehna Singh of Panipat won a motorcycle in the lucky draw.

Kurukshetra News: पानीपत के लेहना सिंह ने लकी ड्राॅ में जीती मोटरसाइकिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lehna Singh of Panipat won a motorcycle in the lucky draw.
कुरुक्षेत्र। पानीपत के लहना सिंह को मोटरसाइकिल की चाबी सौंपते हुए विभाग के निदेशक डॉ प्रेम सिंह
कुरुक्षेत्र। पशुधन प्रदर्शनी व मेले को लेकर पशुपालकों में खास उत्साह दिखाई दिया। मेले में शनिवार को केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह पहुंचेंगे जो पशुपालकों के साथ चर्चा भी करेंगे। मेले के पहले ही दिन पंजीकरण करवाने वाले पशुपालकों और किसानों के लिए विभाग की तरफ से लकी ड्राॅ के माध्यम से पुरस्कार निकाले गए। पहले दिन पानीपत के आटा गांव निवासी लेहना सिंह ने मोटरसाइकिल जीती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के गांव उमरी निवासी तनिश व रोहतक निवासी रमेश को मिल्क मशीन और करनाल के गांव भादसों माजरी निवासी जीता राम, कुरुक्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी राकेश कुमार को लक्की ड्राॅ में मदानी निकली है। इन विजेताओं को महानिदेशक डाॅ. प्रेम सिंह ने मौके पर ही सम्मानित किया है।
विज्ञापन

केडीबी के मेला ग्राउंड में शुक्रवार को शुरू हुए पशुधन प्रदर्शनी व मेले के लिए पशुपालकों में खास उत्साह दिखाई दिया। पहले ही दिन 20 हजार से ज्यादा पशुपालक पहुंचे और करीब 1500 बेहतरीन पशु भी लाए गए जिनके बीच प्रतियोगिताएं शुरू हुईं।
विज्ञापन

मेले के विजेताओं को महानिदेशक डाॅ. प्रेम सिंह ने मौके पर ही सम्मानित किया। डाॅ. प्रेम सिंह ने कहा कि 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में प्रदेश के 23 जिलों से पशुपालक पहुंच चुके हैं। यहां लाए गए बेहतरीन नस्ल के घोड़ों, बकरे, गाय, भैंसा और ऊंट सहित अन्य पशु शामिल हैं। वहीं विभाग के उपनिदेशक डाॅ. अनिल बनवाला ने कहा कि इस प्रदर्शनी व मेले में पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, बागवानी विभाग, हैफेड सहित निजी संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शनियों में आधुनिक तकनीकी के उत्पाद, कृषि यंत्र और आने वाले समय में पशुपालकों और किसानों के जीवन को सहज बनाने के लिए नई आधुनिकतम तकनीकी की जानकारियां भी सहेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed