फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Learned women from Pune, Bhopal and Solapur reached Prerana Old Age Home.

Kurukshetra News: प्रेरणा वृद्धाश्रम में पहुंची पुणे, भोपाल व सोलापुर से विद्वान महिलाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Learned women from Pune, Bhopal and Solapur reached Prerana Old Age Home.
कुरुक्षेत्र। प्ररेणा वृद्धाश्रम अन्य प्रदेशों से आई महिलाएं बुजुर्गों एवं प्रेरणा संस्था सदस्यो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम में मंगलवार को पुणे, भोपाल और सोलापुर से कई विद्वान महिलाएं प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति सुनकर पहुंची।
विज्ञापन

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक डाॅ. जय भगवान सिंगला ने प्रेरणा संस्था के सदस्यों के साथ उनका स्वागत करते हुए कहा कि हमें बहुत प्रसन्नता होती है जब कोई दूर-दराज से हमारे वृद्धाश्रम का नाम सुनकर यहां बुजुर्गों से मिलने के लिए और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आता है। पुणे से आई विद्या गोफणे, मंजूषा काले, इंदुमती माली व चित्रा झिदे ने कहा कि हमने प्रेरणा वृद्धाश्रम की ख्याति तो बहुत सुना है लेकिन देखकर ऐसे लगता है जैसे वह ख्याति बहुत कम थी। ऐसा सुंदर वृद्धाश्रम जिसमें बुजुर्गों के लिए ऐसी सुंदर और नि:शुल्क सेवा, भारत में कहीं भी देखने को नहीं मिलती है। हम यहां आकर बुजुर्गों से मिलकर बहुत गदगद हैं। भोपाल और सोलापुर से आई रंजना खटके और मंदा ने कहा ऐसा दिल करता है जैसे हम यहीं पर रह जाएं। हम वर्ष में सात दिन के लिए यहां अवश्य आएंगे। सभी मेहमानों का अंग वस्त्र से और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed