फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   League matches of men hockey of Khelo India Youth Games began in Kurukshetra

Khelo India Youth Games: पुरुष हॉकी लीग मैच शुरू, पहले मैच में उत्तर प्रदेश ने बिहार को दी पटखनी

Sat, 04 Jun 2022 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र/शाहाबाद Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 11:40 AM IST
सार

पहला मैच उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच खेला गया। इस मैच में उत्तर प्रदेश ने बिहार को 10-0 के अंतर पराजित किया। दूसरा मैच हरियाणा और पंजाब के बीच खेला जा रहा है।
 

विज्ञापन
League matches of men hockey of Khelo India Youth Games began in Kurukshetra
खेलो इंडिया के पुरुष हॉकी लीग मैच में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के पुरुष हॉकी लीग के पहले मैच का शुभारंभ पूल बी की टीम उत्तर प्रदेश व बिहार की टीम के बीच मैच से हुआ। इस पहले मैच में उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस टीम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम बिहार को एक भी गोल नहीं करने दिया। उत्तर प्रदेश की टीम ने अपना पहला 10-0 गोल के बड़े अंतर जीता। यह शुरू से ही एक तरफा नजर आ रहा था। इस मैच में उत्तर प्रदेश के अरुण साहनी (टी-शर्ट नंबर-10) ने सर्वाधिक तीन गोल किए।

विज्ञापन


इसी खेल प्रांगण में दूसरा मैच मेजबान हरियाणा और पंजाब की टीम के बीच खेला गया। यह मुकाबला बड़ा रोचक रहा। तीसरे क्वार्टर तक पंजाब की टीम ने बढ़त बना कर रखी और अंतिम क्वार्टर में हरियाणा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाब के साथ 3-3 गोल करके बराबरी कर ली। 
विज्ञापन


हरियाणा की टीम ने अंतिम छह मिनट में तीसरा गोल दागकर पंजाब के साथ मैच ड्रॉ खेला। इस मैच में पंजाब टीम के राजिंद्र सिंह ने दो गोल किए। वहीं शाम के सत्र में पूल ए की झारखंड और ओडिशा टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले को झारखंड की टीम ने 1-0 के अंतर जीतकर तीन अंक प्राप्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के सत्र का दूसरा मैच चंडीगढ़ और मणिपुर टीम के बीच खेला गया। इस मैच में चंडीगढ़ की टीम शुरू से ही बढ़त बनाए थी। आखिरी समय में दूसरे हाफ में मणिपुर की टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया, मगर आखिरी 30 सेकेंड में मणिपुर की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया। इसका फायदा उठाते हुए मणिपुर ने चौथा गोल दागकर चंडीगढ़ को 4-3 से मात दी।  


आज के होंगे इन टीम के मैच 
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी राम निवास ने बताया कि रविवार को सुबह के सत्र में सुबह सात बजे पूल ए की झारखंड और मणिपुर, सुबह नौ बजे ओडिशा और चंडीगढ़ के बीच मैच होगा। वहीं शाम के सत्र में साढ़े तीन बजे से पूल बी की टीम पंजाब और बिहार के बीच खेला जाएगा। साढ़े पांच बजे से हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच मैच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed