फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   LCLO workers go on hunger strike, one person's health deteriorates

Kurukshetra News: एलसीएलओ कर्मियों का आमरण अनशन, एक की बिगड़ी तबीयत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
LCLO workers go on hunger strike, one person's health deteriorates
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के बाहर आमरण अनशन पर बैठे एलसीएलओ कर्मचारी। संवाद - फोटो : File photo
कुरुक्षेत्र। सीपीएलओ पद पर समायोजन और रोजगार संबंधी मांगों को लेकर एलसीएलओ कर्मचारियों का आमरण अनशन जारी है। 6 सितंबर रविवार को अनशन का चौथा दिन रहा। इस दौरान एक कर्मचारी नीतू की तबीयत काफी बिगड़ गई है।
विज्ञापन

झज्जर के कर्मचारी संजीव कुमार ने बताया कि चार दिन से वे भूख हड़ताल पर हैं। इसके बावजूद कोई अधिकारी या मंत्री उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 23 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया गया था। मांगों का समाधान न होने पर कर्मचारियों ने 3 सितंबर से दोबारा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि भर्ती विज्ञापन में सीपीएलओ पद पर चयन प्रक्रिया हुई थी। बाद में बड़ी संख्या में कर्मचारियों को एलसीएलओ पदनाम दे दिया गया। उन्हें नियमित कार्य और उचित मानदेय का लाभ भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed