{"_id":"695031d56ff7d336ba029ca9","slug":"lclo-union-will-surround-the-cm-residence-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-147615-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एलसीएलओ यूनियन आज सीएम आवास का करेगी घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एलसीएलओ यूनियन आज सीएम आवास का करेगी घेराव
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते एलसीएलओ। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। एलसीएलओ प्रदर्शनकारियों का शांतिपूर्ण व अनुशासित धरना-प्रदर्शन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। धरना उपायुक्त कार्यालय के समक्ष निरंतर जारी है। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एलसीएलओ के कर्मचारी पूरी दृढ़ता, धैर्य और एकजुटता के साथ अपनी मांगों के लिए संघर्षरत हैं।
एलसीएलओ यूनियन हरियाणा (सीटू) से संबंधित एसकेएस कर्मचारी संघ और आंगनवाड़ी वर्कर्स के सहयोग से 28 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा। यूनियन के राज्य प्रधान पवन डागर जी ने कहा कि जब तक सरकार एलसीएलओ साथियों की मांगों को मान्यता नहीं देती, तब तक यह आंदोलन अनवरत जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एलसीएलओ साथी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ पूरी मजबूती से एकजुट होकर संघर्ष करते रहेंगे और किसी भी प्रकार के दबाव से झुकने वाले नहीं हैं।
राज्य महासचिव गुरमीत रंगा ने बताया कि एलसीएलओ साथियों ने एक हजार रुपये शुल्क जमा कर नेगेटिव मार्किंग सहित दो-दो परीक्षाएं दी थीं, जो स्पष्ट रूप से सीपीएलओ पद के लिए आयोजित की गई थीं। इसके बावजूद सरकार की ओर से सीपीएलओ के स्थान पर एलसीएलओ का ऑफर लेटर जारी कर दिया गया जिससे कर्मचारियों को शून्य वेतन जैसी अस्वीकार्य स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। यह एलसीएलओ साथियों के साथ सरासर अन्याय और विश्वासघात है।
विज्ञापन
राज्य उपप्रधान प्रवीन भिवानी ने कहा कि दो साल से एलसीएलओ साथी लगातार विधायक, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों से मिलते आ रहे हैं लेकिन अब तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।