फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lawyers on strike, halted work, did not defend cases

Kurukshetra News: हड़ताल पर रहे वकील, ठप रखा कामकाज, नहीं की केसों की पैरवी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Lawyers on strike, halted work, did not defend cases
शाहाबाद। हड़ताल के बाद जानकारी देते बार काऊंसिल शाहाबाद के सदस्य।
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। पंजाब के श्रीमुक्तसर साहिब में वकील के साथ हुए मामले को लेकर बुधवार को दूसरे दिन भी वकील हड़ताल पर रहे। दिनभर वर्क सस्पेंड रखा, जिसके चलते कामकाज ठप रहा। इसके चलते करीब 1500 मामलों की सुनवाई नहीं हो सकी।मुक्तसर में पुलिस कर्मचारियोंं द्वारा वकील के साथ किए आपत्तिजनक व्यवहार के चलते बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा की हड़ताल का पूरा असर यहां भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन के महासचिव बलविंद्र सिंह कमोदा, शाहाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट गुरप्रीत सिंह बाछल और एडवोकेट गौतम बठला ने कहा कि पंजाब में जो घटना वकील साथी के साथ हुई वह सहन नहीं की जा सकती। उसे न्याय मिलना चाहिए। जिन पुलिस कर्मचारियों ने वकील के साथ यह व्यवहार किया है, उन पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ एफआर्ईआर दर्ज होनी चाहिए। वहां के एसपी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि सारी घटना होने के बाद भी एसपी ने इस मामले में किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया।
विज्ञापन

एडवोकेट परविन्द्र संधू, नीतू देवी, शगुन सरसवाल, दलजीत सिंह ढींडसा ने कहा कि वकीलों के साथ इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, इसलिए हरियाणा व पंजाब सरकार को तुरंत आधार पर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाना चाहिए ताकि वकील स्वतंत्रता व सुरक्षा के साथ अपना काम कर सकें। एडवोकेट नीतिश शर्मा, जयभगवान चीबा, प्रदीप राणा, प्रताप सिंह, अमरिंद्र सिंह ने स्पष्ट कहा है कि जब तक वकील को न्याय नहीं मिलता तब तक वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। शाहाबाद में वकीलों के रोष में दलजीत सिंह ढींडसा, परविंद्र सिंह संधू, गौतम बठला, जयभगवान चीबा, शगुर सरसवाल, शैलेंद्र परूथी, नीतिश शर्मा, अमरजीत सिंह, बख्शीश सैनी, अमरिंद्र सिंह, रणदीप राणा, ईशान ठकराल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed