{"_id":"60b7d7858ebc3e78bd04dc82","slug":"late-evening-rain-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl718946158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर धूप फिर देर शाम हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर धूप फिर देर शाम हुई बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को दिनभर गर्मी ने लोगों को सताया, लेकिन देर शाम हुई बारिश ने राहत पहुंचाने का काम किया। शाम को घर से बाहर निकले लोग अचानक हुई बारिश के कारण वापस घर की ओर दौड़ लगाते नजर आए। शाम सवा सात बजे के आस पास पहले हल्की बूंदाबांदी हुई फिर साढ़े सात बजे के करीब बारिश होने लगी। सोमवार रात्रि आए तूफान के कारण जिन इलाकों में बिजली के खंभे टूट जाने से अभी तक बिजली की व्यवस्था सुचारू नहीं हो पाई थी, बारिश होने से उन इलाकों में फिर बिजली के लिए इंतजार करना होगा। वहीं जिन इलाकों में पहले ही बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा हुआ था, वहां बुधवार देर शाम हुई बारिश से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई।
बारिश के दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और 2 प्रतिशत नमी की मात्रा मौसम में रही। मौसम विभाग अनुसार वीरवार को भी अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस ही रहेगी, लेकिन मौसम में नमी दो से सीधे 24 प्रतिशत बढ़ जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 26 डिग्री, शनिवार को 36/26, रविवार को 38/27, सोमवार को बढ़कर 40/28 और मंगलवार को 41/30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।