फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Last date for PG and UG and Integrated Program June 15

Kurukshetra News: पीजी और यूजी एंड इंटीग्रेटिड प्रोग्राम के लिए अंतिम तिथि 15 जून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Last date for PG and UG and Integrated Program June 15
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का बाहरी दृश्य।
कुरुक्षेत्र। केयू की ओर से नए सत्र में होने वाले दाखिलों को लेकर एडमिशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश की ए-प्लस ग्रेड प्राप्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी केयू की वेबसाइट पर आज से यूजी इंटीग्रेटिड प्रोग्राम व पीजी प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटिग्रेटिड प्रोग्राम्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है, तो वहीं एमटेक व पीजी डिप्लोमा में 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि एडवांस डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी किए गए एडमिशन शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी एमए अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, एआईएच, फिलॉसफी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र, डिफेंस एंड स्ट्रैजिक स्टडीज, मनोविज्ञान, लोक प्रशासन, एमएसडब्ल्यू, सोशोलॉजी, वूमैन स्टडीज, एमए फाइन आर्ट्स (पेंटिंग, अप्लाईड आर्ट) मास्टर ऑफ फाइन आर्ट (प्रिंटिंग, अप्लाईड आर्ट, प्रिंट मेकिंग-ग्राफिक्स,स्कल्पचर), बीएफए (प्रिंटिंग, अप्लाईड आर्ट, स्कल्पचर), एमकॉम, एलएलबी तीन वर्षीय प्रोफेशनल, बीएएलएलबी आनर्स पांच वर्षीय इंटीग्रेटिड, एलएलएम, एम फार्मेसी, एमबीए दो वर्षीय व एमबीए पांच वर्षीय, बीबीए आनर्स, एमटीटीएम, एमएचएम एंड सीटी, बीएचएम एंड सीटी, पीजी डिप्लोमा इन हॉस्पिटैलिटी एंड इवेंट मैनेजमेंट, एमसीए, एमएससी कंप्यूटर साइंस साफ्टवेयर, एमलिब एंड इंफोरमेशन साइंस, बी.लिब एंड इंफोरमेशन साइंस, एमए योगा, एमपीएड, बीपीएड, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा, पीजी डिप्लोमा इन योगा, एमए एजुकेशन, एमएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, बीएड स्पेशल एजुकेशन वीआई, एमए म्यूजिक वोकल व इंस्ट्ररूमेंटल, मास्टर ऑफ परर्फोमिंग आर्ट्स पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड कोर्स में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही विद्यार्थी एमटैक एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन, इलेक्ट्रिकल एंड इंस्टरूमेंटेंशन इंजीनियरिंग, बॉयोटैक, एमटैक कम्प्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिकस एंड कम्यूनिकेशन इंजिनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन इंजिनियरिंग, थर्मल इंजीनियरिंग) व डिफेंस टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी एमएससी बायोकैमिस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, फूड, न्यूट्रिशन एंड डाईिटक्स, ह्यूमन डेवलपमेंट, पर्यावरण विज्ञान, माइक्रोबॉयोलाजी, जूलोजी, फोरेंसिक साइंस, एमएससी केमिस्ट्री, केमिस्ट्री विद स्पेशलाइजेशन इन फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक साइंस, भूगोल, एप्लाइड जियोलॉजी, एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, एमएससी टेक्नोलॉजी इन अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएसएसी गणित, फिजिक्स व सांख्यिकी प्रोग्राम में आवेदन कर सकते हैं।
इसके अलावा विद्यार्थी एमए जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन, एमएससी मास कम्यूनिकेशन, एमएससी ग्राफिक्स एनिमेशन एंड मल्टीमीडिया, एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एंड पैकेजिंग टैक्नालॉजी, बीए मास कम्यूनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट कोर्स के लिए विद्यार्थी फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, पंजाबी, कम्यूनिकेशन स्किलस, भगवद्गीता, जापानी भाषा (आनलाईन), बेसिक सर्टिफिकेट कोर्स इन जैपनिज लैंग्वेज एंड कल्चर (ऑनलाइन) व मोरल एंड स्प्रिचुअल काउंसलिंग में आवेदन कर सकते हैं। डिप्लोमा इन फ्रैंच, जर्मन, उर्दू, योगा एंड अप्लाइड फिलॉसफी, रीजनिंग, जापानी भाषा आनलाईन, संस्कृत भाषा, एडवांस डिप्लोमा इन फ्रेंच व जर्मन, पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी, अंग्रेजी,पंजाबी), बुद्धिस्ट स्टडीज, फ्लोरीकल्चर, गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथेरेपी, आर्कियोलॉजी, नॉलेज ट्रेडिशन इन संस्कृत एंड इंडोलॉजी और वूमैन स्टडीज में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed