फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Larvae found at over 90 locations, fogging ordered

Kurukshetra News: 90 से अधिक जगहों पर मिला लार्वा, फॉगिंग के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Larvae found at over 90 locations, fogging ordered
कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया के संभावित प्रकोप को रोकने के लिए सतर्क हो गया है। फील्ड टीमों की ओर से किए गए सर्वे में अब तक 90 से अधिक जगहों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया है। इसके बाद विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार के अनुसार आगे बारिश के सीजन को देखते हुए मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीम को विभिन्न इलाकों में जलभराव वाले स्थानों, कूलर, टायरों, गमलों और खुले ड्रमों में लार्वा पाया गया हैंं। इन सभी जगह पर तत्काल लार्वीसाइड दवा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विभाग ने नगर परिषद और सभी सरपंचों को बीडीपीओ व नगर परिषद के माध्यम से फॉगिंग मशीनें व दवाइयां उपलब्ध करा दी हैं। सभी को साफ निर्देश दिए गए हैं कि नियमित रूप से फॉगिंग करवाएं और जलभराव वाले स्थानों को तुरंत साफ करवाएं। स्वास्थ्य टीमों को भी प्रति सप्ताह लक्षित इलाकों में सर्वे और छिड़काव का कार्य जारी रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed