Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Larvae found at 317 locations in a single day, two more patients found

Kurukshetra News: एक ही दिन में 317 स्थानों पर मिला लार्वा, दो और मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
Larvae found at 317 locations in a single day, two more patients found
कुरुक्षेत्र। डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को डेंगू के दो और संक्रमित मिले हैं। अब तक जिले में 14 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 15 दिनों में ही नौ नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम के बीच डेंगू का मच्छर एडीज, साफ पानी में तेजी से पनप रहा है। इस सीजन में अब तक 45,913 जगहों पर डेंगू के मच्छर का का लार्वा पाया गया है। इनमें से 12,566 घरों और 16,804 कंटेनरों में मच्छरों के अंडे व लार्वा मिल चुका है। विभाग ने लापरवाही बरतने पर 1212 लोगों को नोटिस जारी किया है। शुक्रवार को ही 317 जगहों पर लार्वा पाया गया, जिसे नष्ट किया और 12 लोगों को नोटिस थमाए गए। बढ़ते मामलों के चलते विभाग अब और भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

महामारी जांच अधिकारी बिंदू राय का कहना है कि सितंबर का मौसम डेंगू के लिए सबसे अनुकूल होता है। सप्ताहभर की गर्माहट और बरसात के बाद डेंगू मच्छरों के पनपने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की 136 टीमें जुटी फील्ड में : जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग की 136 टीमों में करीब 900 कर्मचारी इन दिनों डोर टू डोर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। वहीं लार्वा मिलने पर नष्ट करा रहे हैं। अब तक विभाग की टीमें करीब 14.50 लाख घरों की जांच कर चुकी है। शुक्रवार को टीमों ने 6943 घरों की जांच की।

डेंगू के लक्षण पहचानें : डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है। इसमें मरीज को 104 डिग्री तक तेज बुखार, सिर दर्द, शरीर व जोड़ों में दर्द, उल्टी, भूख कम लगना और ब्लड प्रेशर गिरना जैसी समस्याएं होती हैं। शरीर पर लाल चकत्ते दिखना, प्लेटलेट्स की कमी होना, चक्कर आना और कमजोरी महसूस होना इसके खास लक्षण हैं। डेंगू के मच्छर गंदे पानी में नहीं बल्कि साफ पानी में पनपते हैं। छत पर रखी पानी की टंकियां, कूलर, गमले, घड़े और बाल्टियां इनके प्रमुख ठिकाने होते हैं। यही कारण है कि बरसात और गर्मी के मौसम में यह बीमारी तेजी से फैलती है।

कुरुक्षेत्र। डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। डेंगू के लार्वा की जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed