फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   land, house, firing, beating, controvercy, kurukshetra

जमीनी विवाद में घर पर धावा बोल फायरिंग के साथ किया पथराव

Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Fri, 21 Apr 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
land, house, firing, beating, controvercy, kurukshetra
found magazinges and stones - फोटो : अमर उजाला

हर्ष के टीले के साथ लगती जमीन के विवाद में वीरवार को एक घर पर करीब 100 लोगों ने धावा बोल दिया और ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ पथराव किया। घटना में एक कार और घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोलियों के खोल बरामद किए। पुलिस जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार उपरोक्त फायरिंग की घटना में किसी के जख्मी होने का समाचार नहीं है। यहां बता दें कि बुधवार को तड़के पौने चार बजे इसी विवाद के चलते एक पक्ष पर घर की घंटी बजाकर सुखबीर सिंह को हथियारों के बल पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। इस वारदात में जख्मी हुए सुखबीर सिंह को कुरुक्षेत्र के लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां पुलिस को बयान में सुखबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने उसे घर से अगवा कर प्लाट पर ले जाकर बुरी तरह से मारा पीटा। पुलिस ने शिकायत के बाद उस विवादित जमीन पर पीसीआर को तैनात किया था।
विज्ञापन


अभी बुधवार को हुए मामले की जांच जारी थी कि वीरवार को दूसरे पक्ष के घर पर फायरिंग और पथराव की सूचना कृष्णा गेट पुलिस चौकी को मिली। इस सूचना के मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो की दीवार पर गोलियों के निशान मिले, वहीं घर में काफी मात्रा में पथराव के बाद टूटे हुए कांच के टुकड़े, गोलियों के खोल और ईंटें पड़ी मिली।  
विज्ञापन
विज्ञापन

     
गोलियों के खोल बरामद किए हैं : चौकी प्रभारी           
कृष्णा गेट पुलिस चौकी के प्रभारी भीमराज ने घर पर फायरिंग और पथराव की पुष्टि करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र के प्राचीन हर्ष के टीले के साथ बाहरी मोहल्ले की ओर एक विवादित जमीन पर सुखबीर सिंह पुत्र करतार सिंह और दूसरे ग्रुप के ओमप्रकाश पुत्र रामेश्वरदास सैनी अपना अपना हक जता रहे हैं। इस जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था। आज ओमप्रकाश सैनी के परिवार ने आरोप लगाया है कि सुुखबीर सैनी के लोगों ने उनके घर पर आकर अचानक फायरिंग और पथराव कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद कर लिए गए हैं।
    
महिलाएं बोलीं 100 लोगों ने बोला घर पर धावा, दो ने की फायरिंग             

सरोज बाला और माया देवी ने बताया कि शाम को वह और उनके बच्चे घर में थे। घर में कोई भी आदमी नहीं था। इसी दौरान शाम को अचानक करीब 100 लोगों ने उनके घर पर धावा बोल जमकर पथराव किया और फायरिंग की। महिलाओं ने बताया कि फायरिंग दो लोगों ने की थी। सौभाग्यवश वे बाल-बाल बच गए। महिलाओं ने बताया कि इस घटना के बाद से वह और उनके बच्चे दहशत में है।   

कार से मिले डंडे       
घटनास्थल के निकट एक कार को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इस कार में डंडे-बिंडे और अन्य सामान बताया गया है। बताया गया है कि हमलावर कई गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इनमें से एक कार यह भी शामिल थी, लेकिन भगदड़ में यह कार मौके पर छूट गई और हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed