फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs were blown from the shopkeeper's account by telling ATM card block

Kurukshetra News: एटीएम कार्ड ब्लॉक बताकर दुकानदार के खाते से लाखों उड़ाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Lakhs were blown from the shopkeeper's account by telling ATM card block
कुरुक्षेत्र। एटीएम कार्ड ब्लॉक होने का झांसा देकर एक महिला ने दुकानदार के खाते से तीन लाख 15 हजार 17 रुपये निकाल लिए। महिला ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और दुकानदार से वेरिफिकेशन के नाम पर कार्ड की जानकारी लेकर खाता खाली कर दिया। दुकानदार ने दुकान की रजिस्ट्री के लिए बैंक से लोन लिया था। इससे पहले भी दुकानदार के साथ इसी प्रकार की ठगी हो चुकी है।
विज्ञापन

थाना साइबर सेल में दर्ज शिकायत में मनीष मल्होत्रा निवासी पटेल नगर ने बताया कि उसकी रेलवे रोड पर चाबी-ताले की दुकान है। कुछ दिन पहले उसके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। इसमें एक महिला ने खुद को आईसीआईसीआई बैंक की कर्मचारी बताते हुए उसे बताया था कि उसका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। यदि वह अपने कार्ड की वेरिफिकेशन करवा देगा तो कार्ड ब्लॉक नहीं होगा। भरोसा करके उसने महिला के कहे अनुसार अपने एटीएम कार्ड की जानकारी उसे बता दी। कुछ देर बाद उसके खाते से 3,15,017 रुपये कट गए। खाते से रुपये कटने का मैसेज मिलते ही उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक जाकर मामले की शिकायत कर दी। बैंक अधिकारियों ने जानकारी दी कि उसके रुपये मंडी गोबिंदगढ़ (पंजाब) के किसी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। उसने दुकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए आईसीआईसीआई बैंक से लोन लिया हुआ था।
विज्ञापन


पहले भी हो चुका शिकार
शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके पहले भी उसके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है। उस समय उसके छह हजार रुपये खाते से निकाले गए थे। इस बार कॉल आई तो वह सतर्क हो गया था, मगर उससे पहले उसके खाते से करीब 12 हजार रुपये कट गए थे। कॉल के बाद उसके 12 हजार वापस आने का मैसेज तो मिला, मगर कुछ देर बाद खाता पूरा खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed