फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs of rupees were defrauded in the name of getting a loan and subsidy

Kurukshetra News: लोन करवा सब्सिडी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of rupees were defrauded in the name of getting a loan and subsidy

विज्ञापन
शाहाबाद। लोन करवाने व लोन की रकम में सब्सिडी दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने शिकायतकर्ता को बैंक कर्मी बता उसके नाम पर लोन करवाकर उससे लाखों रुपये हड़प लिए व न ही उसे सब्सिडी दिलवाई। पुलिस ने इस मामले कमेटी बाजार की रहने वाली रितिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में नलवी के रहने वाले हरदीप सिंह बताया कि वह ट्रैक्टर मैकेनिक है। वह उसको उसी के गांव मलकियत सिंह ने आरोपियों से मिलवाया था। आरोपी ने उसे बैंक अधिकारी बता उसके साथ जान-पहचान कर ली। इसके बाद दिसबंर 2022 में आरोपी ने उसे 20 लाख रुपये का लोन करवा 17 लाख की सब्सिडी दिलवाने की बात कह कुछ खर्चा आने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उससे लोन करवाने के लिए कागजात व 25 हजार 600 रुपये ले लिए। कुछ दिन बाद बोला कि तुम्हारा लोन का चैक तैयार है, उन्हें जारी करवाने के लिए कुछ और रुपया देना पड़ेगा। आरोपी ने अब तक 70 हजार 400 रुपये ले उसके खाते में 96 हजार 103 रुपये डाल दिए। 20 लाख रुपये न आने पर पूछने पर आरोपी ने बताया कि 20 लाख के लिए और रुपया लगेगा।
विज्ञापन


आरोपी ने शिकायतकर्ता से लोन करवाने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में छह लाख छह हजार छह सौ रुपये लेकर उसके खाते में करीब 10 लाख रुपये डलवा दिए। आरोपी ने उसे बताया कि अगर सब्सिडी नहीं आई तो लोन की किस्त वह भर देगी। अब वह न तो रुपया वापस कर रही और न ही लोन की किस्तें भर रही है। मामले में पहले भी एसपी को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद आरोपी ने पंचायती राजीनामा कर छह लाख 77 हजार रुपये देने की बात कर शिकायत वापस करवा दी। इसके बाद आरोपी ने उसे चार फर्जी हस्ताक्षर कर चार चेक दिए जो बाउंस हो गए। अब आरोपी उसे झूठे केस में फसाने व जान से मरवाने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed