{"_id":"62cddca05b0dc96c6f630c81","slug":"lakhs-of-rupees-grabbed-from-migrant-laborer-accused-named-kurukshetra-kurukshetra-news-knl114462972","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर से लाखों रुपये हड़पे, आरोपी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर से लाखों रुपये हड़पे, आरोपी नामजद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कम दाम पर मकान दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने प्रवासी मजदूर से साढ़े पांच लाख रुपये रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी ने मजदूर को अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए कम दाम पर मकान बेचने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के जिला दरभंगा निवासी गणपति मिश्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अरुणाय में एक मिल में काम करता है। उसकी पत्नी की अरुणाय में ही करियाने की दुकान है। उनकी दुकान के पीछे वाली गली में रवि कुमार रहता है। वह अक्सर दुकान से सामान लेने आता है। कुछ दिन बाद जिस मकान में वह किराए पर रह रहे थे, उसके मालिक ने कहा कि उसे अपना मकान बेचना है। वह मकान खाली कर दे।
यह बात रवि कुमार को पता चली तो उसने कहा कि वह किराए के मकान में हमेशा मुश्किल में रहेंगे। उसके पास दो मकान है। उसे अपनी बेटी को विदेश भेजने के लिए पैसों की जरूरत है। उसका दूसरा मकान नंद कॉलोनी पिहोवा में है, जिसे वह बेचना चाहता है। उसने मकान की कीमत 12 लाख रुपये बताई थी। बाद में सात लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। आरोपी ने उसे कहा कि उसे जल्द ही अपनी बेटी को विदेश भेजना है। उसने छह लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने रजिस्टरी के समय बकाया रकम लेने की बात कही।
विज्ञापन
उसके झांसे में आकर उसने फरवरी 2021 से अप्रैल 2021 के बीच में उसे साढ़े पांच लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोपी ने मकान की रजिस्टरी नहीं कराई। बाद में उसे पता चला कि यह मकान उसका नहीं है। इस मामले को लेकर पंचायत भी हुई, मगर कोई समाधान नहीं हुआ। आरोपी ने उन्हें चेक भी दिए, वह भी बाउंस हो गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को नामजद करके जांच शुरू कर दी है।