फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lakhs cheated in the name of sending to Australia

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Lakhs cheated in the name of sending to Australia
पिहोवा। आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर वीजा दिखाकर 10 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने व जान से मार देने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में दीपक कुमार निवासी ग्राम देवबन ने बताया कि 19 नवंबर 2022 को एसबीआई की परीक्षा देने के लिए महाराष्ट्र गया था तथा वहां पर रात के समय गुरुद्वारा श्री नान्देड़ साहिब में रुका था। जहां पर मुलाकात गुरु साहिब सिंह के साथ हुई। गुरु साहिब सिंह ने बताया था कि वह विदेश में आता जाता रहता है और उसे भी ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। इस कार्य के लिए ग्यारह लाख पचास हजार रुपये में बात हुई थी। उन्होंने आधी रकम पहले व बाकी बाद में देने को भी कहा। घर लौटकर परिवारजनों से बातचीत की तो उन्होंने भरोसा कर लिया। उन्होंने चार लाख रुपये नकद दे दिए तथा 49 हजार नौ सौ रुपये ऑनलाइन भेजे। 50 हजार रुपये किसी अन्य व्यक्ति को दिलवाए, जिसके बाद 22 फ़रवरी 2023 को एक फर्जी वीजा उसके पास भेज दिया। इसके बाद उसे चंडीगढ़ बुलाया तो फिर बाकी रकम देने को कहा। यह राशि लेने के पश्चात न तो उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा है और न ही रकम लौटाई है। अब उसे धमकी भी दी जाने लगी है। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed