फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   lady died due to corona, 78 news positive cases found

कोरोना से महिला की मौत, 78 केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
lady died due to corona, 78 news positive cases found
जिले में अलग-अलग जगह से 21 विद्यार्थियों सहित 78 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जिनमें आदेश मेडिकल कॉलेज शाहाबाद की दो स्टाफ नर्स भी शामिल है। वहीं सेक्टर-5 वासी 77 वर्षीय एक महिला की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई है। हालांकि 58 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कुरुक्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार 400 तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस की जांच के लिए अब तक 2 लाख 46 हजार 48 में से 2 लाख 34 हजार 854 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब तक 9517 मरीज कोरोना को मात देकर वापस लौट चुके हैं। कुरुक्षेत्र में फिलहाल 742 एक्टिव केस हैं और 141 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कि कोरोना वायरस की वैक्सीन आमजन के लिए अनिवार्य है, इसलिए आमजन को स्वेच्छा से कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आना चाहिए। वैक्सीन का उपयोग कोरोना महामारी के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का एक अच्छा समाधान है। आमजन को कोविड वैक्सीन के बारे में फैली अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। टीकाकरण के पश्चात जांच में पाया गया है कि इस टीके के उपयोग से मानव शरीर को किसी भी प्रकार की कोई भी बीमारी या परेशानी नहीं होती। निर्धारित दिशा-निर्देशानुसार ही प्रशिक्षित कर्मियों द्वारा कोविड टीकाकरण कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सभी अधिकारियों के साथ मिलकर 100 फीसदी लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed