फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa will become CM city, bypass, girls college, widening of roads are the main demands of people

लाडवा बनेगी सीएम सिटी: विकास को मिलेगी रफ्तार; बाईपास, गर्ल्स कॉलेज, सड़कों का चौड़ीकरण लोगों की मुख्य मांगें

Thu, 17 Oct 2024 09:50 AM IST
नवीन दलाल संजीव शर्मा, लाडवा (हरियाणा)
संजीव शर्मा, लाडवा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 17 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

नायब सैनी साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने।

विज्ञापन
Ladwa will become CM city, bypass, girls college, widening of roads are the main demands of people
कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में बुधवार को कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया। आज नायब सिंह सैनी शपथ ग्रहण के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री होंगे।

विज्ञापन


नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद लाडवा सीएम सिटी बन जाएगा। लाडवा शहर का सीएम सिटी बनने से यहां के लोगों की उम्मीदें भी अब बढ़ गई हैं। कई पुरानी परियोजनाओं के भी सिरे चढ़ने की भी आस है। तरसेम सिंह, रामकरण, अरविंद सिह, अनिल शर्मा, राजीव आदि ने कहा कि 2008 में नए परिसीमन के बाद लाडवा हलका अस्तित्व में आया था।
विज्ञापन


2009 के पहले विधानसभा क्षेत्र चुनाव से अब तक कई विधायक बने लेकिन कोई भी लाडवा हलके की समस्याओं को दूर नहीं कर पाया। साल 2024 के विधानसभा क्षेत्र चुनाव में लाडवा से भाजपा की ओर से नायब सिंह सैनी को फिर से मुख्यमंत्री बनाए जाने से हलके के लोगों की उम्मीदें भी काफी बढ़ी हैं। लाडवा हलके की बाईपास, गर्ल्स कॉलेज, बच्चों के लिए स्टेडियम, कुरुक्षेत्र-यमुनानगर फोर लेन, लाडवा-इंद्री फोरलेन आदि लाडवा हल्के की बहुत पुरानी मांगे हैं, जिनका लाडवा हल्के की जनता को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा हल्के का होगा अब चहुंमुखी विकास : डॉ़ गणेश दत्त

भाजपा नेता डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि लाडवा हलके का सीएम सिटी बनना लोगों के लिए सौभाग्य की बात है। सीएम सिटी बनने के बाद लाडवा हलके का चहुंमुखी विकास होगा। हलके की जनता की पुरानी मांग बाईपास है, जिसके बनने से शहर में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। इतना ही नहीं, लड़कियों के लिए कॉलेज का निर्माण भी होगा। सीएम सैनी की शपथ के बाद सड़कों का चौड़ीकरण होगा और शहर का कायाकल्प भी होगा।

नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने का असर दिखाई देगा : सुशील राणा

जिला प्रधान सुशील राणा का कहना है कि अब न केवल लाडवा सीएम सीटी बन जाएगा बल्कि यह पूरे कुरुक्षेत्र के लिए गौरव की बात होगी। लाडवा के साथ-साथ पूरे जिले भर में नायब सैनी के मुख्यमंत्री बनने का असर दिखाई देगा। लोगों को विभिन्न समस्याओं से राहत मिलेगी तो हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य होंगे और पूरे जिले का कायाकल्प होगा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के साथ-साथ कुरुक्षेत्र जिला के हर नागरिक में खुशी की लहर दौड़ी हुई है।

आरएसएस से जुड़े हैं सैनी

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

मनोहर लाल के है करीबी

वे साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने। इसके बाद साल 2005 में युवा मोर्चा भाजपा अंबाला में जिला अध्यक्ष रहे। सैनी 2009 में किसान मोर्चा भाजपा हरियाणा के प्रदेश महामंत्री भी रहे। 2012 में वे अंबाला भाजपा के जिला अध्यक्ष बने। आरएसएस के समय से सैनी को मनोहर लाल का करीबी माना जाता है। सूत्र बताते हैं कि सीएम ने ही उन्हें कुरुक्षेत्र से टिकट देने की पैरवी की थी। प्रदेश सरकार में 24 जुलाई 2015 से तीन जून 2019 तक राज्यमंत्री भी रहे। उन्होंने प्रदेश में श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वतंत्र प्रभार के अलावा खान एवं भू विज्ञान मंत्री व नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री के तौर पर भी कार्यभार संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed