{"_id":"62d5c439eab6d60d57662fd8","slug":"ladwa-napa-president-15-councilors-took-oath-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1150808107","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाडवा नपा अध्यक्ष, 15 पार्षदों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडवा नपा अध्यक्ष, 15 पार्षदों ने ली शपथ
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद विधायक डॉ. पवन सैनी, समाजसेवी संदीप गर्ग साथ में नपा प्रधान साक्षी खुर?
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। नगर पालिका कार्यालय में नवनिर्वाचित अध्यक्ष साक्षी खुराना सहित सभी 15 पार्षदों ने एसडीएम विनेश कुमार की अगुवाई में गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के बाद नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना ने अपना पद संभाल लिया। साक्षी खुराना ने कहा कि अपने पहले कार्यालय की तरह वह सुबह 9 से शाम पांच बजे तक अपने कार्यालय में जनता की सेवा करेंगी। इन पांच वर्षों में लाडवा को विकास के मामले में आगे ले जाया जाएगा।
एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि आज से पालिका अध्यक्ष सहित पार्षदों ने अपने पद को ग्रहण कर लिया है। जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें कुर्सी पर बैठाया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करें। पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि भाजपा राज में लाडवा हल्के व लाडवा शहर का चहुमुखी विकास हुआ है। समाजसेवी संदीप गर्ग ने कहा कि साक्षी खुराना ने दूसरी बार नगरपालिका में प्रधान पद की कुर्सी हासिल की है। यह सब उनके द्वारा पिछले पांच साल में कराए गए विकास कार्यों का नतीजा है। उम्मीद जताई कि लाडवा के अधूरे पड़े काम अब जल्द से जल्द पूरे होंगे।
वहीं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि इस बार नगरपालिका प्रधान सहित काफी संख्या में महिलाएं भी पार्षद के रूप में आई हैं। सभी महिलाएं मिलकर लाडवा को चहुमुखी विकास की ओर लेकर जाएंगी। लाडवा के 15 पार्षद में से 13 भाजपा के है। इसके अलावा दो पार्षद कांग्रेस समर्थित है। इस मौके पर थानेसर नगर परिषद की अध्यक्ष उमा सुधा, धुम्मन सिंह किरमिच, धर्मबीर मिर्जापुर, डॉ. गणेश दत्त, डॉ. ओमबीर, प्रदीप सहगल, अमित खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
समारोह में जेबकतरे को दबोचा
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जेबकतरों का गिरोह भी सक्रिय रहा। हालांकि वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाए। समारोह के दौरान एक जेबकतरे ने एक व्यक्ति की जेब से उसका पर्स निकाल लिया। भनक लगते ही व्यक्ति ने जेबकतरे को दबोच लिया तथा अपना पर्स बरामद किया। उसने जेबकतरे को पुलिस के हवाले कर दिया।