{"_id":"6705d03e6fffc379450a7004","slug":"ladwa-naib-saini-won-the-hot-seat-by-a-margin-of-16054-votes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-125269-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हॉट सीट लाडवा नायब सैनी ने 16054 मतों के अंतर से जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हॉट सीट लाडवा नायब सैनी ने 16054 मतों के अंतर से जीती
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के चुनावी महाभारत में हॉट सीट लाडवा पर भाजपा का कमल खिला है जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 16054 वोटों से जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया है। नायब सैनी को 70177 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 54123 मत मिले हैं। जिले की अन्य तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
थानेसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को 3243, पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मंदीप चट्ठा को 6553 व शाहाबाद विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामकरण को 6441 वोटों से जीत हासिल हुई है। चुनाव के बाद जहां नायब सैनी ज्योतिसर तीर्थ पर पहुंचे और वहां माथा टेका। उन्होंने सुबह ही मतगणना शुरू होने से पहले भी ब्रह्मसरोवर स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के दर्शन किए थे। उनके साथ थानेसर से पार्टी प्रत्याशी रहे सुभाष सुधा, शाहाबाद से प्रत्याशी रहे सुभाष कलासाना भी मौजूद रहे। वहीं इसके बाद नायब सैनी सीधे अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा पहुंचे, जहां उन्होंने विजयी जुलूस निकाला।
प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर : सैनी
जीत दर्ज करने के बाद नायब सैनी अपनी पत्नी सुमन सैनी व राज्यमंत्री रहे सुभाष सुधा के साथ मतगणना केंद्र पर प्रमाणपत्र लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार व मोदी की नीतियों पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार भाजपा प्रदेश में हैट्रिक बनाने में कामयाब रही है और इस बार भी जनता की नीतियों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने जहां भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जतायाए वहीं कार्यकर्ताओं में भी जोश भरते हुए कहा कि उनकी मेहनत के बल पर ही पार्टी फिर से सत्ता में पहुंची है। हर कार्यकर्ता ने कड़ी मेहनत करते हुए आमजन तक पार्टी व सरकार की नीतियां पहुंचाई हैं। नायब सैनी ने प्रदेश की जनता का भी आभार जताया और कहा कि हर उम्मीद पर खरा उतरेंगे।