फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ladwa laid siege to the police station, protesting

लाडवा थाने का घेराव, नारेबाजी

Tue, 08 Jul 2014 10:27 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 08 Jul 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
लाडवा। जन चेतना पार्टी के हलका प्रभारी धर्मराज अंसल और लाडवा हलका प्रभारी गुरजीत सिंह धनौरा ने संयुक्त बयान में कहा कि लोकतंत्र में सरकार की गलत नीतियों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हर व्यक्ति का हक है।
विज्ञापन


धर्मराज अंसल और गुरजीत सिंह धनौरा पार्टी पदाधिकारी मनजीत सिंह जैनपुर ने सोमवार को मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के विरुद्ध स्वरूप लाडवा में उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर रिहा होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह हुड्डा सरकार के नौकरियों और विकास कार्यों में भेदभाव और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में इंटरव्यू के नाम पर धांधलेबाजी का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे और मुख्यमंत्री के लाडवा रैली में शामिल होने जाते समय उनके काफिले को काले झंडे दिखाकर विरोध किया था और उसके बाद वह अपनी पार्टी के कार्यालय में बैठे चाय पी रहे थे कि आकर पुलिस ने दंगा भड़काने की धाराओं के तहत उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने सब-तहसील में पेश किया जहां उन्हें नायब तहसीलदार लवजीत सिंह विर्क ने जमानत पर रिहा कर दिया। तीनों नेताओं की रिहाई से पूर्व सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार सुबह लाडवा थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नरेश सहगल, प्रवक्ता जसबीर भट्ट, सीमा राम गुहला-चीका, रामकरण शर्मा इंद्री, संजीव शर्मा सढ़ौरा, नरेश कांबोज कलरी जागीर, सुनील खेड़ा, गुरप्रीत सिंह अंबाला, रविंद्र, तेजपाल, जगदीश, सुनील, रवि, राहुल, जस्सी, अशोक, शुभम आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed