{"_id":"6a6279670e370b1fc709a1b5","slug":"ladwa-and-khairi-teams-dominated-kho-kho-chess-players-also-shone-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-158247-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खो-खो में लाडवा और खैरी की टीमों का कब्जा, शतरंज के खिलाड़ी भी चमके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खो-खो में लाडवा और खैरी की टीमों का कब्जा, शतरंज के खिलाड़ी भी चमके
विज्ञापन
लाडवा। ब्लॉक स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता (बालिका वर्ग) में वीरवार को कोणार्क अकादमी में खो-खो और शतरंज के मुकाबले हुए। दिनभर चले मुकाबलों में विभिन्न विद्यालयों की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई स्पर्धाओं के विजेता तय हुए। खो-खो अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा ने पहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 वर्ग में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी विजेता रहा, जबकि राजकीय माध्यमिक विद्यालय गादली उपविजेता बना।
शतरंज अंडर-14 वर्ग में कोणार्क अकादमी की काव्या तथा संजय गांधी मेमोरियल स्कूल, लाडवा की गार्गी, मानवी और तनीषा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए चयन सूची में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। सभी स्पर्धाओं का संचालन निर्णायकों और खेल अधिकारियों की देखरेख में हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी ऋषिपाल भारद्वाज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि हार-जीत की चिंता किए बिना खेलों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन बनाए रखने और खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।