फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Lado got respect in Dharmanagari, moved from 20th to 15th position in terms of sex ratio.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में लाडो को मिला मान, लिंगानुपात के मामले में 20 से 15वें स्थान पर पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lado got respect in Dharmanagari, moved from 20th to 15th position in terms of sex ratio.
कुरुक्षेत्र। साल 2013 से 2022 तक लिंगानुपात का ग्राफ
सुनील धीमान
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिले के लिंगानुपात मामले में साल 2023 में पांच पायदान का सुधार हुआ है। साल 2022 में प्रदेश में जिला कुरुक्षेत्र 20वें पायदान पर था। दो साल पहले साल 2022 में जिले का लिंगानुपात 893 पर था। एक वर्ष बाद यह लिंगानुपात 906 तक पहुंच गया। इस वर्ष में कुरुक्षेत्र में कुल 15 हजार 115 बच्चों का जन्म हुआ, जिसमें 7930 लड़के और 7185 लड़कियां शामिल है। हालांकि चार साल पहले 2020 में जिला कुरुक्षेत्र लिंगानुपात के मामले में प्रदेश भर में चौथे स्थान पर था। उस समय यहां प्रति एक हजार लड़कों के पीछे 938 लड़कियां थी, मगर इसके अगले ही साल जिले में लिंगानुपात के समीकरण बिगड़ते गए।
उसके बाद जिला कुरुक्षेत्र लगातार नीचे ही खिसकता गया। इसके पीछे एक बड़ा कारण कोरोना महामारी को माना जा रहा है। साल 2021 में कुरुक्षेत्र टॉप 10 में शामिल रहा। इस साल कुरुक्षेत्र का सातवें स्थान पर था, मगर साल 2022 में कुरुक्षेत्र प्रदेश के 22 जिलों में से 20 स्थान पर पहुंच गया था। साल 2022 में चार साल के मुकाबले सबसे कम लिंगानुपात दर्ज किया गया। हालांकि अब जिला लिंगानुपात में 15वें स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जनवरी 2023 में जिले में 907, फरवरी में 968, मार्च में 963, अप्रैल 952, मई में 939, जून में 928, जुलाई में 927, अगस्त और सितंबर में 920, अक्तूबर में 918, नवंबर का 912 तथा दिसंबर में 906 लड़कियां पैदा हुईं। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग लिंगानुपात को बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। इसमें सीएचसी और पीएचसी स्तर पर लिंगानुपात अधिक होने पर 10वीं कक्षा की परीक्षा में पहले तीन स्थान पर आने वाली छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2013 से 2023 तक का लिंगानुपात
साल----------2013------2014---------2015-------2016------2017------2018-----2019-----2020----2021-----2022-----2023
लिंगानुपात--- 887--------869----------860---------859-------924---------924------928------938------921------893-------906

विभाग की ओर से प्रयास जारी
उप-सिविल सर्जन एवं जिला पीएनडीटी अधिकारी डॉ. रमेश सभ्रवाल ने बताया कि विभाग लिंगानुपात में सुधार के लिए प्रयासरत है। कई तरह की योजनाओं के साथ गांव और शहर में लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही अवैध तौर पर लिंग भ्रूण जांच पर शिकंजा भी कस रहा है। इसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिल रहे हैं। दो साल के मुकाबले जिला कुरुक्षेत्र को पांच पायदान का फायदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed