फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuvi's teachers union expressed objection to the changes in practical examination.

Kurukshetra News: कुवि के शिक्षक संघ ने प्रैक्टिकल परीक्षा में हुए बदलाव पर जताया ऐतराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kuvi's teachers union expressed objection to the changes in practical examination.
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ​शिक्षक संघ की बैठक करते सदस्य।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजन की प्रक्रिया के बदलाव पर एतराज जताते हुए बैठक की। कुटा प्रधान डॉ आनंद कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। डॉ. आनंद कुमार ने कहा कि ऐसे बदलाव करने से शिक्षा सत्र में गिरावट आएगी। बदलाव कहीं न कहीं शिक्षा के स्तर पर आघात करने का कार्य करेंगे और शिक्षकों पर भी दबाव रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, शिक्षक और विद्यार्थियों के भविष्य को मध्य रखते हुए, शिक्षक संघ बदलाव के लिए कार्य करता रहेगा
विज्ञापन

संघ के सचिव डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने कहा की प्रैक्टिकल परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया को लेकर जल्द ही विश्वविद्यालय प्रशासन से बात की जाएगी और शिक्षकों के विचार विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखे जाएंगे। प्रशासन से पुरानी परीक्षा प्रणाली जारी रखने की मांग की जाएगी। इस बैठक में कुटा सह-सचिव डॉ. संजय त्यागी, डॉ. महावीर रंगा, डॉ. दिनेश धनखड़, डॉ. सोहनलाल, डॉ. दीप्ति आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed