{"_id":"64e26be4e1713ffcf50284f4","slug":"kuvis-dr-ashish-aneja-honored-with-unnat-bharat-sevashree-award-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-3405-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के डॉ. आशीष अनेजा उन्नत भारत सेवाश्री अवाॅर्ड से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के डॉ. आशीष अनेजा उन्नत भारत सेवाश्री अवाॅर्ड से सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष अनेजा की उपलब्धियों में एक नया अवाॅर्ड जुड़ने से कुवि में खुशी की लहर है। कुवि के डॉ. अनेजा को रविवार को दिल्ली संविधान भवन में आयोजित समारोह के दौरान स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्नत भारत सेवाश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। समारोह में पंजाबी गायक हंसराज हंस और भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह की मौजूदगी में यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. अनेजा की इस उपलब्धि के लिए सराहना की है।
डॉ. आशीष अनेजा पिछले 10 वर्षों से शहर, गांव, कॉलोनियों, भट्ठों सहित कई जगहों पर जरूरतमंदों के लिए 500 से ज्यादा स्वास्थ्य जांच शिविर लगा चुके हैं। इन शिविरों में आम लोगों का बीपी, शुगर, थायराइड, सांस, हृदय और छाती रोग की जांच की गई और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। डॉ. अनेजा ने कहा कि जीवन का उद्देश्य हमेशा दूसरों की सेवा करना होना चाहिए। मानवता के कल्याण के लिए व्यक्ति को निष्काम भाव से अपना कर्म करते रहना चाहिए, इससे परम सुख की अनुभूति होती है।
पहले भी किए जा चुके सम्मानित
डॉ. अनेजा ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवा करते हुए सौ से अधिक अवॉर्ड हासिल कर नई पीढ़ी के डाॅक्टरों के लिए मिसाल कायम की है। बेहतरीन सेवा कार्यों के लिए वर्ष 2022 में उनको स्वास्थ्य रतन सेवाश्री सम्मान, मातृभूमि समाज सेवा गौरव अवाॅर्ड, तीन बार गैपिओ लीडरशिप अवाॅर्ड, हिंद आइकोनिक अवाॅर्ड, कोरोना वाॅरियर अवाॅर्ड, आइकोनिक पर्सनेलिटी ऑफ इंडिया अवाॅर्ड और बेस्ट डॉक्टर इन डाइबिटीज केयर अवाॅर्ड से नवाजा जा चुका है। साथ ही पैनोरमा एवं साइंस सेंटर, परिवहन मंत्री, जिला उपायुक्त और जेल अधीक्षक की ओर से भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।