{"_id":"69a74cc945de4cd53f021ef7","slug":"kuvis-alumnus-dr-arvind-kumar-received-haryana-vigyan-ratna-award-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-151066-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुवि के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार को मिला हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुवि के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार को मिला हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार
Wed, 04 Mar 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 04 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से हुए सम्मानित
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रसायन विभाग के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार को प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2022 के लिए प्रतिष्ठित हरियाणा विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें महामहिम प्रो. असीम कुमार घोष और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की ओर से प्रदान किया गया। डॉ. अरविंद कुमार ने इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार वैज्ञानिकों को अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। इस माैके पर रसायन विभाग के सेवानिवृत्त प्रो. संजीव अरोड़ा, प्रो. अमलेंदु पाल, विभागाध्यक्ष प्रो. ज्ञान प्रकाश दूबे एवं अन्य शिक्षकों ने भी डॉ. अरविंद कुमार को बधाई दीं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भावनगर स्थित सीएसआईआर में सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एवं विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. अरविंद कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि पूर्व छात्र संस्थान के सच्चे ब्रांड एम्बेसडर होते हैं। उनकी उपलब्धियां न केवल विश्वविद्यालय का नाम रोशन करती हैं, बल्कि वर्तमान विद्यार्थियों को भी प्रेरणा देती हैं। लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि डॉ. अरविंद कुमार ने वर्ष 1994 में रसायन विज्ञान में एमएससी की उपाधि प्राप्त की थी तथा प्रो. अमलेंदु पाल के निर्देशन में वर्ष 1999 में अपना शोध कार्य पूर्ण किया था। संवाद