{"_id":"6685fca263f82d43380032e7","slug":"kuvi-hostels-will-get-24-hours-gas-supply-through-png-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-120392-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: पीएनजी के माध्यम से कुवि छात्रावासों को 24 घंटे मिलेगी गैस सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: पीएनजी के माध्यम से कुवि छात्रावासों को 24 घंटे मिलेगी गैस सप्लाई
Thu, 04 Jul 2024 07:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 04 Jul 2024 07:06 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को कुवि और एचपी ऑयल गैस कंपनी के बीच एमओयू हुआ। इस एमओयू पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा और एचपी ऑयल गैस कंपनी की ओर से भूगोलिक क्षेत्र प्रमुख अवनीत घनारा ने हस्ताक्षर किए।
कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने एमओयू होने पर बधाई दी और कहा कि इस समझौते के ह चरण के तहत कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्रावासों में पाइप नेचुरल गैस (पीएनजी) के माध्यम से गैस की सप्लाई की जाएगी तथा सिलेंडर के झंझट से मुक्ति मिलेगी। पीएनजी के माध्यम से कुवि छात्रावासों में 24 घंटे मिलने वाली गैस सुरक्षा, उपयोग करने में सरल और आर्थिक दृष्टि से कम खर्च वाली है। इस एमओयू के होने से बार-बार सिलेंडर को भरवाने से मुक्ति मिलेगी, जिससे समय की भी बचत होगी।
पुरुष छात्रावास के मुख्य वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा व महिला छात्रावास की प्रमुख वार्डन प्रो. कुसुम लता ने बताया कि आगामी दस वर्षो के लिए 23 छात्रावासों में एचपी ऑयल गैस कंपनी की ओर से गैस की सप्लाई की जाएगी। एमओयू के पहले चरण के सफल होने पर दूसरे चरण में कैंपस के रिहायशी क्षेत्रों में भी यह योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, पुरुष छात्रावास के मुख्य वार्डन प्रो. जसबीर ढांडा, महिला छात्रावास की प्रमुख वार्डन प्रो. कुसुम लता, एचपी ऑयल के प्रमुख अवनीत घनारा, मैनेजर राजन कुमार आदि मौजूद थे।