फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kuta Election: Dr. Khatkar and Dr. Sagwal face to face in the battle for Pradhan post

कुटा चुनाव : प्रधानी की जंग में डाॅ. खटकड़ और डाॅ. सागवाल आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Kuta Election: Dr. Khatkar and Dr. Sagwal face to face in the battle for Pradhan post
कुरुक्षेत्र। डॉ नरेश कुमार नामांकन पत्र जमा करवाते हुए। विज्ञ​प्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कुटा) चुनाव में इस बार मुकाबला कड़ा होता दिख रहा है। प्रधानी के लिए डॉ. जीतेंद्र खटकड़ और डॉ. नरेश सागवाल के बीच सीधी टक्कर तय हो चुकी है। वीरवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई जिसमें पांच पदों के लिए कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन पहुंचे हैं, जो कि किसी भी पद के मुकाबले सबसे अधिक हैं। वहीं उपप्रधान पद पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। करीब 332 मतदाता शिक्षक अपने वोट के जरिये फैसला करेंगे।
विज्ञापन

नामांकन वापसी 18 व मतदान 26 को
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडे की देखरेख में नामांकन पत्रों की जांच हुई। अब 18 को दोपहर दो बजे तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। मतदान 26 को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक होगा और मतगणना उसी दिन तीन बजे के बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदवार नामांकन
प्रधान
डाॅ. जीतेंद्र खटकड़
डाॅ. नरेश सागवाल
उपप्रधान
डाॅ. संजय कुमार डाॅ.सुधीर कुमार डाॅ. विजय कुमार सचिव डाॅ. सुरेंद्र कुमार डाॅ. संजय कुमार
सहसचिव
डाॅ. लता खेड़ा व डाॅ. सुधीर कुमार
कोषाध्यक्ष
डाॅ. लता खेड़ा डाॅ. राजवीर सिंह डाॅ. रमेश कैत डाॅ. सतीश कुमार
संकाय सदस्यों के लिए नामांकन
आर्ट एंड लैंग्वेज - डाॅ. लता खेड़ा साइंस एंड फार्मा : डाॅ. विनिता भांकर इंडिक स्टडीज : डाॅ. अशोक कुमार
इंजीनियरिंग - डाॅ. मंजीत सिंह ला : डाॅ. सुधीर कुमार कॉमर्स एंड मैनेजमेंट : डाॅ. दिनेश धनखड़
फीमेल टीचर फैकल्टी - डाॅ. ज्योत्सना गुप्ता
सोशल साइंस - डाॅ. राज रतन, डाॅ. विजेंद्र सिंह
साइंस - डाॅ. हरदेव सिंह, डाॅ. संगीता
आईआईएचएस- डाॅ. ज्योति चौहान, डाॅ. रजनी गोयल, डाॅ. रितु सैनी
फैकल्टी ऑफ एजुकेशन- डाॅ. जितेंद्र आचार्य और डाॅ. राजवीर सिंह

कुरुक्षेत्र। डॉ नरेश कुमार नामांकन पत्र जमा करवाते हुए। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। डॉ नरेश कुमार नामांकन पत्र जमा करवाते हुए। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed