फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's EC meeting approved the budget of 590 crores

Kurukshetra News: केयू की ईसी की बैठक में लगी 590 करोड़ के बजट पर मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
KU's EC meeting approved the budget of 590 crores
कुरुक्षेत्र। केयू में ईसी की बैठक को संबोधित करते केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कार्यकारिणी परिषद की मंगलवार को अहम बैठक हुई, जिसमें वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 590 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार की वित्त कमेटी व 2022-23 की वार्षिक आडिट रिपोर्ट को भी कार्यकारिणी परिषद में रखा गया, जिस पर कार्यकारिणी के सदस्यों ने चर्चा कर अनुमति प्रदान की। इसके साथ ही कईं अन्य मुदद्दों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में केयू के वित्त अधिकारी डॉ. पंकज गुप्ता द्वारा बजट की वार्षिक रिपोर्ट को प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई वार्षिक रिपोर्ट 2022 को भी पारित किया गया, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी ने प्रस्तुत की।
विज्ञापन


बैठक के दौरान 24 फरवरी को आयोजित हुई ईसी की बैठक के मिनट्स को भी स्वीकृति प्रदान की गई। गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र दर्शनशास्त्र केंद्र के निदेशक पद पर सेवानिवृत्त डॉ. ललित कुमार गौड़ फ्लोटिंग फैकल्टी के तहत छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया गया है। इसके साथ ही बैठक में गैर-शिक्षक कर्मचारियों के अलाउंस एवं ऑवर टाइम अलाउंस में वृद्धि की अनुशंसा की गई है। विश्वविद्यालय कुलपति कार्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के कमेटी रूम में आयोजित इस बैठक में विश्वविद्यालय से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, जीजेयू हिसार के कुलसचिव डॉ. अवनीश वर्मा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता सहित कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed