फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's Directorate of Distance Education Receives Success Competition Review, Top University of India Award

Kurukshetra News: केयू के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय को मिला कंपीटिशन सक्सेस रिव्यू टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड

Thu, 27 Apr 2023 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 27 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
KU's Directorate of Distance Education Receives Success Competition Review, Top University of India Award
कुरुक्षेत्र। केयू के दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय को वर्ष 2023 के लिए कंपीटिशन सक्सेस रिव्यू टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड मिला है। केयू कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सीएसआर से टॉप यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया अवार्ड का मिलना केयू के लिए गर्व का विषय है। दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को मध्य एशिया तथा अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सचदेवा ने इस उपलब्धि के लिए निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि दूरवर्ती शिक्षा के सभी कोर्स उच्च स्तर के हैं। इसके प्रति विद्यार्थियों में जबरदस्त आकर्षण है। इस बार दूरवर्ती शिक्षा में ऑनलाइन कोर्स शुरू होने के कारण दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का रुझान और अधिक बढ़ा है। सीएसआर से यह अवार्ड का मिलना केयू के लिए गर्व का विषय है। हमारा लक्ष्य दूरवर्ती शिक्षा के माध्यम से ऑनलाइन शिक्षा को मध्य एशिया तथा अफ्रीकी देशों के विद्यार्थियों तक पहुंचाना है। इसके लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भी ऑनलाइन माध्यम से शिक्षा के द्वारा ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को जोड़ने पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा ऑनलाइन प्रोग्रामों की संख्या को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा, जिससे भारत सहित विदेशी विद्यार्थी भी दूर बैठे ऑनलाइन शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. राजेंद्र नाथ, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. विक्रांत, डॉ. कुशविंदर कौर, डॉ. ज्योत्सना गुप्ता, डॉ. गीतिका संधू, डॉ. मीनाक्षी चहल, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. सुखजीत कौर, डॉ. रवि प्रकाश, डॉ. मंजू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय बेहतरीन प्लेटफार्म : प्रो मंजुला
दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय की निदेशिका प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि केयू ने इस प्रतिष्ठित अवार्ड की महत्ता को देखते हुए इसके लिए आवेदन किया था। दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय पिछले 38 वर्षों से देशभर के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत है। जो विद्यार्थी किसी कारणवश नियमित शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं तथा जो अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के इच्छुक हैं, ऐसे विद्यार्थियों को दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय से बेहतर प्लेटफार्म नहीं मिल सकता।


निदेशालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों ऑनलाइन भी शुरू किए कोर्स
दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय, यूजीसी के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो द्वारा मंजूरी प्रदान किए हुए स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों की इस सत्र से ऑनलाइन शुरुआत की गई है। इन कोर्सों में डिग्री कोर्स सहित सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम शामिल हैं। ऑनलाइन कोर्स वर्तमान समय की मांग है तथा सभी ऑनलाइन कोर्स समय की आवश्यकताओं को देखते हुए डिजाइन किए गए हैं। प्रो मंजुला चौधरी ने बताया कि समय की मांग को देखते हुए ऑनलाइन डिग्री कोर्सों में बीए, बीकॉम, एमए मास कम्यूनिकेशन तथा एमकॉम शामिल हैं। इसके साथ ही सर्टिफिकेट और भाषा डिप्लोमा कोर्स में जर्मन, फ्रेंच व जापानी भाषा सहित वर्तमान में आधुनिक क्षेत्रों महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विषयों साइबर सिक्योरिटी, मशीन लर्निंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ब्लॉकचेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट, क्लाउड कम्प्यूटिंग व डेटा एनालिटिक्स को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed