फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   KU's Department of Geophysics is one of the few institutions in the country offering Master's degree in Applied Geophysics

Kurukshetra News: एप्लाइड जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री प्रदान करने वाले देश के चुनिंदा संस्थानों में कुवि का जियोफिजिक्स विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
KU's Department of Geophysics is one of the few institutions in the country offering Master's degree in Applied Geophysics
कुरुक्षेत्र। प्रो. भगवान सिंह चौधरी।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का जियोफिजिक्स विभाग एप्लाइड जियोफिजिक्स में मास्टर डिग्री प्रदान करने वाले देश के चुनिंदा संस्थानों में से एक है। विभागाध्यक्ष प्रो. भगवान सिंह चौधरी ने बताया कि भूभौतिकी क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अकादमिक, अनुसंधान एवं व्यावसायिक अवसर उपलब्ध हैं। जियोफिजिक्स एक व्यापक और बहुआयामी विषय है, जिसमें विज्ञान, गणित और पृथ्वी विज्ञान का समन्वय होता है।
विज्ञापन


विभाग द्वारा एप्लाइड जियोफिजिक्स में 1985 से एमएससी (टेक्नालॉजी) इन एप्लाइड जियोफिजिक्स की डिग्री प्रदान कर रहा है। इस तीन वर्षीय मास्टर डिग्री में व्यावहारिक कार्य, क्षेत्र प्रशिक्षण, सेमीनार और मजबूत उद्योग संपर्क पर अत्यधिक जोर दिया जाता है। विभाग के छात्रों को ओएनजीसी, सीएसआईआर-एनजीआरआई, भूजल बोर्ड, एमईसीएल आदि जैसे संगठनों के साथ भूभौतिकीय क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि विभिन्न भूभौतिकीय उपकरणों को संभालने में उनके कौशल को बढ़ाया जा सके और उद्योग में नवीनतम जानकारी प्राप्त की जा सके।
विज्ञापन


विभाग में सोसाइटी फॉर एक्सप्लोरेशन जियोफिजिसिस्ट (एसईजी) यूएसए, सोसाइटी फॉर पेट्रोलियम जियोफिजिसिस्ट (एसपीजी) ओएनजीसी है जो कि एकेडमिक-उद्योग को जोड़ता है तथा यह छात्रों की प्लेसमेंट में मदद करता है। एमएसएसी टेक्नोलॉजी इन एप्लाइड जियोलॉजी की 25 सीटों के लिए इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के छात्र ओएनजीसी और ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसी नवरत्न कंपनियों सहित सीएसआईआर-नेशनल जियोफिजिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी सहित राष्ट्रीय संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed