{"_id":"5ffb69f48ebc3e3148204a20","slug":"kurushetra-university-establishment-day-today-kurukshetra-news-knl57230893","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 64 साल का हुआ , स्थापना दिवस आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय 64 साल का हुआ , स्थापना दिवस आज
कुरुक्षेत्र।कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का शिलान्यास करते प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसा?
- फोटो : Kurukshetra
Link Copied
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय आज 64वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 64 सालों की यात्रा को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए 20 पैनल तैयार किए गए हैं, जिस पर 100 से अधिक चित्र लगाए जाएंगे। ये जानकारी युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया ने दी। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे । स्थापना दिवस पर हवन और शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति धरोहर हरियाणा संग्रहालय का कैलेंडर और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का कैलेंडर भी रिलीज करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के माध्यम से विश्वविद्यालय की उपलब्धियां एवं अतीत की यादों को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में जिन-जिन हस्तियों ने विश्वविद्यालय में शिरकत की, उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। बता दें कि 11 जनवरी 1957 को भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की स्थापना की नींव रखी थी। लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले डॉ. मंजुला चौधरी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अनिल वशिष्ठ सहित विश्वविद्यालय के सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।