फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra's dominance in hockey and cycling continues

Kurukshetra News: हॉकी और साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र का दबदबा बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra's dominance in hockey and cycling continues
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में खेल महाकुंभ के दौरान जूडो़ के मैच में ​दाव लगाती ​खिलाड
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन हॉकी और साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र का दबदबा कायम रहा हॉकी में कुरुक्षेत्र की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं रोड रेस साइकिलिंग में कुरुक्षेत्र ने पहला स्थान कायम रखा, जबकि वॉलीबॉल में कैथल की टीम ने कुरुक्षेत्र को 2-1 के अंतर से हरा दिया।
विज्ञापन

हॉकी कोच सोहन लाल ने बताया कि खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कुरुक्षेत्र और सिरसा के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने सिरसा को 6-2 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इसी तरह रोहतक और जींद के बीच हुए मुकाबले में रोहतक पेनाल्टी शूट आउट में 7-6 से विजयी रहा। सोनीपत और चरखी दादरी के बीच खेले गए मैच में सोनीपत की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से जीत दर्ज की। हिसार और यमुनानगर के बीच हुए मुकाबले में 2-1 के अंतर से हिसार विजयी रहा।
विज्ञापन

उधर, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित पुरुष वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कुरुक्षेत्र की टीम को कैथल से हार का सामना करना पड़ा। कैथल ने 19-25, 27-25 और 25-15 के तीन सेट में 2-1 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में करनाल ने जींद को 25-13, 25-14 के दो सेट में 2-0 के अंतर से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में पानीपत और चरखीदादरी के बीच हुए मुकाबले में 25-21 और 25-18 के अंतर से पानीपत ने 2-0 से जीत दर्ज हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोड साइकिलिंग में भी दिखा कुरुक्षेत्र का जलवा
कोच पंजाब सिंह ने बताया कि ट्रैक के बाद रोड रेस साइकिलिंग में भी कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। महिलाओं के इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में कुरुक्षेत्र की वंशिका प्रथम, कविता द्वितीय और हिसार की पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। मास स्टार्ट रोड रेस में करनाल की एंजल राणा पहले, कुरुक्षेत्र की निकिता दूसरे और शगुन तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह महिला वर्ग के ही टीम टाइम ट्रायल फतेहाबाद टीम प्रथम, कुरुक्षेत्र दूसरे और करनाल तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में टाइम ट्रायल में कुरुक्षेत्र का कृष्ण पहले, पानीपत का गौतम दूसरे और हिसार का सुभाष तीसरे स्थान पर रहा। मास स्टार्ट रोड रेस में पानीपत का गौतम पहले, कुरुक्षेत्र के साहिल और विवेक तीसरे स्थान पर रहे। टीम टाइम ट्रायल में भी कुरुक्षेत्र की टीम पहले, हिसार दूसरे और पानीपत तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed