फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra will become a model of cleanliness with social cooperation

Kurukshetra News: सामाजिक सहयोग से कुरुक्षेत्र बनेगा स्वच्छता का मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra will become a model of cleanliness with social cooperation
कुरुक्षेत्र। केडीबी कार्यालय में पदा​धिकारियों की बैठक लेते स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यका - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। स्वच्छ भारत मिशन की ओर से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुरुक्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल स्थान पर लाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में रविवार को कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 84 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा व केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में कुरुक्षेत्र को स्वच्छता रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 पर लाने के लिए विशेष योजना बनाई गई। इस योजना के तहत तीन स्तरीय कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। इससे पहले जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री के विशेष कार्यकारी अधिकारी भारत भूषण भारती ने की थी। इस संपूर्ण परियोजना के संरक्षक भारत भूषण भारती होंगे। उनके मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र एक विश्व स्तरीय स्वच्छता का मॉडल बनेगा।
विज्ञापन

कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सहयोग से कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में आदर्श बनाने पर विस्तार से मंथन किया गया। इसके तहत शहर के 32 वार्डों में कार्ययोजना को अमलीजामा पहनाने के लिए 32 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी में हर वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है। इसके अलावा जनप्रतिनिधि भी इस योजना का मजबूत हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के मीडिया समन्वयक पवन शर्मा, जिला टास्क फोर्स कमेटी की सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा, सुरेंद्र इशाकपुर, एडवोकेट रामकुमार सेठी, प्रवीण कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed