{"_id":"6748cdbb351af57da70f8114","slug":"kurukshetra-will-be-the-topmost-in-cleanliness-neha-singh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-127544-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में अव्वल होगा कुरुक्षेत्र का नाम : नेहा सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में अव्वल होगा कुरुक्षेत्र का नाम : नेहा सिंह
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मक्षेत्र को विश्व का सबसे स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए शहर के आम नागरिक को भी स्वच्छता को लेकर अपना सहयोग और योगदान देना होगा। इस मामले में किसी प्रकार का कोई समझौता भी नहीं होगा।
इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वच्छता महाअभियान के दौरान आदेश भी दे चुके हैं। इन आदेशों का पालन करने के लिए कुरुक्षेत्र के 18 जोनों के नोडल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इन आदेशों की अवहेलना करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उक्त जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी।
उपायुक्त ने वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छता अभियान से संबंधित नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिस भी व्यक्ति के खाली प्लाॅट पड़े हैं, उसे अपने स्तर पर प्लाॅट को साफ करना होगा और अगर वह प्लाॅट साफ नहीं है तो उस व्यक्ति को कारण बताओ नोटिस के साथ-साथ चालान भी जारी होगा।
विज्ञापन
यही नहीं जो एचएसवीपी के प्लॉट हैं और किसी को अभी अलॉट नहीं हुए हैं, तो वहां एचएसवीपी के अधिकारी जेसीबी मशीन के द्वारा तुरंत प्रभाव से सफाई करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र को स्वच्छता अभियान से संबंधित 18 जोन में बांटा गया है और हर जोन में जिला प्रशासन की तरफ से नोडल अधिकारी लगाया गया है। इनके अलावा संबंधित नगर परिषद द्वारा भी नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। यह दोनों अधिकारी आपसी तालमेल से स्वच्छता से संबंधित कर्मचारियों से सफाई करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वीरवार से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हो चुका है। महोत्सव के सभी क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए, यह कार्य हम सबको मिलकर मिशन मोड में करना होगा।
इसके लिए वे हर रोज बैठक लेंगी, अगर किसी दुकान या घर के आगे किसी तरह का कूड़ा-कचरा मिलता है तो उसे नोटिस दिया जाए तथा चालान किया जाए। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को कहा कि दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें तथा उन्हें कहें कि कूड़ा-कचरा डालने के लिए कूड़ेदान लगाएं। जहां-जहां पर भी एचएसवीपी की जमीन पर बाजार या सब्जी मंडी लगती है, वहां किसी प्रकार की गंदगी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी प्रकार की कोई गंदगी मिली तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद और एचएसवीपी के जितने भी पार्क हैं, उनमें कूड़ेदान लगे होने चाहिए तथा पूरी साफ-सफाई होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं संबंधित अधिकारियों के साथ 18 जोन का निरीक्षण करेंगी। मुख्यमंत्री के साफ निर्देश हैं कि स्वच्छता के मामले में किसी प्रकार की कोई लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। इसलिए अधिकारी सुबह और शाम दो टाइम अपने जोन का निरीक्षण करें तथा संबंधित रिपोर्ट हर रोज उन्हें व्यक्तिगत रूप से दें।