फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra Weather, Light rain in morning, clouds in sky, disappointment on faces of farmers

Kurukshetra Weather: अल सुबह हुई हल्की बारिश, आसमान में छाए बादल; किसानों के चेहरे पर छाई मायूसी

Wed, 27 Mar 2024 11:59 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Mar 2024 11:59 AM IST
सार

कुरुक्षेत्र में सरसों की खरीद मंडियों में शुरू हो चुकी हैं, जबकि एक अप्रैल से गेहूं की फसलों की खरीदारी भी शुरू हो जाएंगी। मौसम में बार-बार बदलाव के चलते किसानों को गेहूं की फसलों की चिंता सता रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से गेहूं की फसलों को नुकसान की संभावना है।

विज्ञापन
Kurukshetra Weather, Light rain in morning, clouds in sky, disappointment on faces of farmers
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुरुक्षेत्र में अल सुबह मौसम में फिर बदलाव नजर आया, जिसके चलते बुधवार अल सुबह हल्की बारिश हुई। बारिश होने से जहां मौसम में ठंडक का असर बना रहा तो वहीं गेहूं की तैयार हो रही फसलों को लेकर किसानों की चिंता भी बढ़ी रही। जबकि सुबह भी मौसम में बदलाव जारी रहा, आसमान में बादल छाए रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए।

विज्ञापन


जिले भर में सरसों की खरीद मंडियों में शुरू हो चुकी हैं, जबकि एक अप्रैल से गेहूं की फसलों की खरीदारी भी शुरू हो जाएंगी। मौसम में बार-बार बदलाव के चलते किसानों को गेहूं की फसलों की चिंता सता रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार बारिश होने से गेहूं की फसलों को नुकसान की संभावना है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह के अनुसार मौसम में बदलाव के चलते जिले भर में कई जगहों पर हल्की बारिश हुई हैं। अब गेहूं की फसल पक कर तैयार हो रही हैं। अभी गेहूं की फसल को किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जबकि मौसम में बदलाव के चलते ज्यादा बारिश होने से पक कर तैयार हो चुकी गेहूं की फसल को नुकसान की संभावना बनी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed