फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University team first in North Zone Inter-University Basketball Competition

Kurukshetra News: उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विवि की टीम प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University team first in North Zone Inter-University Basketball Competition
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 86 टीमों के करीब एक हजार खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन और सम्मान समारोह 30 नवंबर को हुआ। इसमें मुख्यातिथि दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मुरथल सोनीपत के निदेशक एवं भारतीय विवि संघ के पर्यवेक्षक डाॅ. बीएस हुड्डा ने विजेताओं को ट्राॅफी और पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने पहला स्थान, पंजाब विवि चंडीगढ़ की टीम ने दूसरा तथा पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने कहा कि खेलों को खेल भावना से खेलना चाहिए। किसी भी खेल में सफलता के लिए शत-प्रतिशत प्रयास करना जरूरी है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पंजाबी विवि पटियाला पंजाब की टीम को 79-43 अंक के अंतर से हराया। इसी तरह दूसरे मैच में पंजाब विवि चंडीगढ़ की टीम ने गुरु नानक देव विवि अमृतसर पंजाब की टीम को 64-45 के अंतर से हराकर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


मुख्यातिथि डाॅ. बीएस हुड्डा ने प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करने पर पंजाबी विवि पटियाला के रियांशु नेगी को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का अवार्ड प्रदान किया तथा दूसरे स्थान पर रहे पंजाब विवि चंडीगढ़ के खिलाड़ी नवाज को भी नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए अपने मन को शांत और साफ रखें तथा अपनी खेल से संबंधित वस्तुओं को अपने से ज्यादा प्यार करें। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाॅल कोच डाॅ. राजेश सोबती ने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चार स्थान हासिल करने वाली टीमें अखिल भारतीय अंतर विवि पुरुष बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed