फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   kurukshetra university release the exam results

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने घोषित किए परीक्षा परिणाम

Sat, 18 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने शुक्रवार को परीक्षा के एक माह बाद बी फार्मेसी आठवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। मई 2016 में हुई यह परीक्षा 61 विद्यार्थियों ने दी थी जिनमें से 43 विद्यार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। परीक्षा शाखा ने रिकॉर्ड समय में इस परिणाम को घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक पंकज गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय में होने वाली दाखिला प्रक्रिया में विद्यार्थियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए इस माह के अंत तक व जुलाई के प्रथम सप्ताह तक 30 से अधिक परीक्षाओं के परिणाम जल्द घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही परीक्षा शाखा ने दिसंबर 2015 में आयोजित एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पंच वर्षीय इंटिग्रेटेड कोर्स प्रथम, तृतीय, पंचम,  सातवें व नौवें सेमेस्टर, बीएससी फिजीकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स तृतीय सेमेस्टर, एमए मनोविज्ञान प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, बीएएमसी पंचम  सेमेस्टर, एमएससी बायोकेमेस्ट्री प्रथम सेमेस्टर, एमए लोकप्रशासन प्रथम सेमेस्टर, एमबीए पंच वर्षीय सातवें व नौवें सेमेस्टर, एमएससी ज्योग्राफी  तृतीय सेमेस्टर, बीएससी मल्टीमीडिया प्रथम सेमेस्टर, एमएससी माइक्रो  बायोलॉजी प्रथम व तृतीय सेमेस्टर, एमएससी कम्प्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर, एमटेक तृतीय सेमेस्टर, एमएससी मास कम्यूनिकेशन तृतीय सेमेस्टर रिवाइज्ड, बीएफए तृतीय सेमेस्टर व मई 2015 में आयोजित एमटेक कंप्यूटर इंजीनियरिंग चतुर्थ सेमेस्टर, एमटेक ईसीई चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


. डीएस राणा बने एनएसएस के कोर्डिनेटर 
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा के निर्देशानुसार इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रोफेसर डॉ. डीएस राणा को एनएसएस का कोर्डिनेटर नियुक्त किया है। वे कॉमर्स विभाग के प्रोफेसर तेजेन्द्र शर्मा की जगह लेंगे। यह जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने दी।
विज्ञापन


डॉ. वीरेन्द्र पॉल को यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस का अतिरिक्त कार्यभार
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा के निर्देशानुसार यूनिवर्सिटी कॉलेज में अंग्रेजी विभाग के असिसटेंट  प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र पॉल को यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केयू में 21 को एक हजार से अधिक साधक करेंगे योग
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 1000 से अधिक योग साधक योग करेंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी की अध्यक्षता में एक बैठक हुई । शुक्रवार को सुबह योग शिक्षिका डॉ. रजनी त्रिपाठी ने योगाभ्यास करवाया। उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed