{"_id":"64b6e9a3f589d35a4d095023","slug":"kurukshetra-university-postponed-examination-will-conduct-from-july-25-new-datesheet-released-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: केयू की स्थगित हुई परीक्षाएं 25 जुलाई से, जारी की गई नई डेटशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय: केयू की स्थगित हुई परीक्षाएं 25 जुलाई से, जारी की गई नई डेटशीट
Wed, 19 Jul 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 19 Jul 2023 01:06 AM IST
सार
विश्वविद्यालय से संबंधित सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं की नई अधिसूचना भेज दी गई है और सभी परीक्षाएं 25 जुलाई से चार अगस्त तक सुबह और सायं के सत्र में होंगी।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश भर में भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात के चलते 10 से 21 जुलाई तक होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। इसके लिए केयू प्रशासन की ओर से परीक्षा के लिए नया शेड्यूल फिर से जारी कर दिया गया हैं। अब यूजी, पीजी और इंजीनियरिंग सहित सभी कक्षाओं की परीक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
केयू परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सायंकालीन में होने वाली परीक्षाएं अब 27 जुलाई को सायं कालीन सत्र में होगी। वहीं 11 जुलाई की परीक्षाएं 26 जुलाई को, 12 जुलाई की परीक्षाएं 28 जुलाई को, 13 जुलाई की परीक्षाएं 25 जुलाई को, 14 जुलाई की परीक्षाएं 29 जुलाई को, 17 जुलाई की परीक्षाएं 31 जुलाई को, 18 जुलाई की परीक्षाएं एक अगस्त को, 19 जुलाई की परीक्षाएं दो अगस्त को, 20 जुलाई की परीक्षाएं तीन अगस्त को, 21 जुलाई की परीक्षाएं चार अगस्त को होगी। उन्होंने बताया कि केयू में होने वाली सभी परीक्षाओं के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन