फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University made it to All India Championship by giving tough competition to Kumaon University Nainital by 49-43 points

कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 49-43 प्वाइंट से कड़ी टक्कर देकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया चैंपियनशिप में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University made it to All India Championship by giving tough competition to Kumaon University Nainital by 49-43 points
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली में हुई बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने कड़े मुकाबले में कुमाऊं यूनिवर्सिटी नैनीताल को 49-43 प्वाइंट से पराजित किया। अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम हिंदुस्तान विश्वविद्यालय चेन्नई में जनवरी 2022 को होने वाली ऑल इंडिया चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाएगी।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और कुमाऊं विश्वविद्यालय के बीच शनिवार को हुए मैच में चार राउंड में दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने एक-दूसरे के खिलाफ 3.48 मीटर ऊंचे घेरे (गोल) में गेंद डाल कर अंक बनाए। पहले राउंड में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 16 और कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18 स्कोर दर्ज किया गया। दूसरे राउंड में कुरुक्षेत्र के 09 और कुमाऊं के 05, तीसरे राउंड में कुरुक्षेत्र का 10 और कुमाऊं का 13 स्कोर रहा। फाइनल राउंड में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने 14 प्वाइंट हासिल किए, जबकि कुमाऊं विश्वविद्यालय को 09 प्वाइंट मिले। इस प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम के खिलाड़ी कपिल ने 17 और राहुल ने 8 प्वाइंट हासिल किया। इनके अलावा योगेश, साहिल, चेतन और पार्थ का भी शानदार प्रदर्शन रहा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा और खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने फोन कर विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने कायम रखा 23 साल का रिकॉर्ड
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुई नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने अपना दबदबा जारी रखा। विवि की टीम ने क्वार्टर फाइनल स्टेज पर कुमाऊं यूनिवर्सिटी को 3-0 मात देकर अपना 23 साल का रिकॉर्ड कायम रखा है। इतना ही नहीं 17 साल से वॉलीबॉल प्रतियोगिता में विजेता रहते हुए केयू की टीम ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के लिए क्वालीफाई किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed