फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra University got first place in the category of best government multidisciplinary universities of Haryana

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र विवि को हरियाणा के सर्वश्रेष्ठ सरकारी बहुविषयक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में मिला प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kurukshetra University got first place in the category of best government multidisciplinary universities of Haryana
 कुरुक्षेत्र। एजुकेशन वल्र्ड इंडिया उच्च ​शिक्षा रैंकिंग के सर्वेक्षण में मिला पहले स्थान का प्
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन रैंकिंग 2025-26 के तहत सर्वश्रेष्ठ सरकारी बहुविषयक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रदेश में पहला स्थान मिला है। विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि पर शिक्षक, गैर शिक्षक और विद्यार्थी वर्ग में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शिक्षक संकाय सदस्योंं, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को इस अवार्ड की बधाई दी और कहा कि देशभर में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी बहुविषयक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त करना बड़े गर्व एवं गौरव का विषय है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया हायर एजुकेशन द्वारा विश्वविद्यालयों की संकाय की क्षमता, वेलफेयर और विकास, अनुसंधान और नवाचार, पाठ्यक्रम और शिक्षण, उद्योग इंटरफेस, प्लेसमेंट, बुनियादी ढांचे और सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीयता, लीडरशिप, गवर्नेंस गुणवत्ता आदि मानकों का मूल्यांकन एवं सर्वेक्षण करने के बाद कुवि को 921 अंकों के साथ हरियाणा में प्रथम स्थान दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कुवि को सर्वाधिक अंक संकाय क्षमता व ढांचागत विकास तथा उपलब्ध सुविधाओं के लिए मिले। कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने इस बहुविषयक विश्वविद्यालयों की श्रेणी में प्रथम रैंक आने पर प्रसन्नता प्रकट की और कहा कि विवि इसी तरह आगे भी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगा। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ल्ड रैंकिंग द्वारा बड़े स्तर पर गहन उच्च शिक्षा रेटिंग और रैंकिंग सर्वेक्षण के बाद रैंकिंग वेबसाइट पर जारी की गई है। 25 अप्रैल को नई दिल्ली वसंत कुंज में यह अवार्ड कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को मिला था। इस मौके पर डीन रिसर्च प्रो. संजीव अग्रवाल और खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed